अंबिकापुर

CG Suicide: फांसी पर लटकी मिली युवती की लाश, 3 बच्चों के पिता के साथ था प्रेम संबंध

CG Suicide: घर पर ही फांसी पर लटका मिला शव: बुधवार की शाम गांव में छेरता पर्व मनाया जा रहा था। इसमें शामिल होने सुमार साय की पत्नी अपने तीनों बच्चों को सुलाकर शामिल होने चली गई थी।
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2025, 10:32 AM IST
CG News: युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच..
CG News: युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच..

CG Suicide: 23 वर्षीय एक युवती का 3 बच्चों के पिता के साथ प्रेम संबंध बन गया। 3 महीने पहले प्रेमी उसे अपने घर ले गया और वह लिव-इन रिलेशनशिप में उसके साथ रहने लगी। इधर युवक की पत्नी दोनों से हर दिन विवाद करने लगी। इसी बीच बुधवार की रात घर की ही परछी में युवती की फांसी पर लटकी लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया। प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुष्टि के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सानीबर्रा के सुखरी भंडार निवासी सुमार साय गोंड़ शादीशुदा है तथा उसके 3 बच्चे हैं। इसी बीच उसका ग्राम लक्ष्मीपुर कठमुड़ा निवासी 23 वर्षीय युवती जानकी टेकाम से प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इस पर वह जानकी टेकाम को नवंबर 2024 में अपने घर सुखरी भंडार ले आया। ऐसे में वह सुमार साय के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगी। इस बात को लेकर सुमार साय की पत्नी परमेश्वरी गोंड़ हर दिन दोनों से विवाद करती रहती थी।

घर पर ही फांसी पर लटका मिला शव: बुधवार की शाम गांव में छेरता पर्व मनाया जा रहा था। इसमें शामिल होने सुमार साय की पत्नी अपने तीनों बच्चों को सुलाकर शामिल होने चली गई थी। इधर घर पर सुमार साय व जानकी थे। जब वह रात 9.30 बजे घर लौटी तो जानकी का शव परछी में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसके नाक से खून निकल रहा था, जबकि उसका पैर बेड पर टिका हुआ था।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

इसकी सूचना उदयपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर दल-बल के साथ गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची। युवती परछी में घर की कंडी के सहारे लटकी हुई थी। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया। पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Updated on:
24 Jan 2025, 10:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान