अंबिकापुर

चंद रुपयों के लिए यहां किया जा रहा मरीजों का सौदा, वीडियो बनाने पर की मारपीट, ऐसे काम कर रहा रैकेट

Deal of patients: संजीवनी 108 के कर्मचारियों, निजी एंबुलेंस के चालकों व निजी अस्पतालों (Private hospitals) के बीच चल रही साठगांठ से मरीजों को लगाई जा रही चपत, कई मामले सामने आने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई, रैकेट कर रहा काम
3 min read
• •
Updated: 3 Nov 2022, 9:36 PM IST
Patients deal
Private ambulance owner in Medical college hospital

अंबिकापुर. Deal of patients: अंबिकापुर में संजीवनी 108 के कर्मचारियों, निजी एंबुलेंस चालकों व निजी अस्पताल संचालकों के बीच साठगांठ का खेल चल रहा है। चंद रुपयों के लिए मरीजों का सौदा कर दिया जाता है। इनके साठगांठ के चक्कर में मरीजों को आर्थिक दर्द से गुजरना पड़ रहा है। साठगांठ का मामला आए दिन सामने आने के बावजूद भी इस पर विराम नहीं लग पा रहा है। बल्कि ये रैकेट और मजबूत होता जा रहा है। ये तीनों समूह एक गिरोह के रूप में काम कर रहा है। साठगांठ का एक मामला बुधवार की शाम को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) में सामने आया है।


दरअसल प्रतापपुर में काम करने के दौरान तीन कर्मचारी 33 केवी हाइटेंशन तार के संपर्क में आ जाने से गंभीर रूप से झुलस गए थे। तीनों मरीजों को प्रतापपुर स्वास्थ्य केन्द्र से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। तीनों मरीजों को संजीवनी 108 से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल तो लाया गया पर संजीवनी के कर्मचारी जिन्दगी और मौत से जूझ रहे मरीजों का अस्पताल के आपाताकालीन में उपचार कराने की बजाय सौदा करने लगे।

संजीवनी 108 के कर्मचारियों की मदद से तीनों मरीजों को दो निजी एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल भेज दिया गया। इस पूरे मामले का एक व्यक्ति द्वारा वीडियो मोबाइल से बनाया जा रहा था।

इस दौरान निजी एंबुलेंस संचालक द्वारा उक्त व्यक्ति के साथ गाली-गलौज व मारपीट भी की गई। इससे स्पष्ट है कि संजीवनी 108, निजी एंबुलेंस संचालक व निजी अस्पताल एक गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं।


ये था मामला
बुधवार को प्रतापपुर मंडी में लाइट लगाने का काम चल रहा था। मंडी के ऊपर से ३३ केवी का हाइटेंशन तार गुजरा हुआ है। कामा के दौरा लोहे की सिढ़ी हाइटेंशन तार के संपर्क में आ जाने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झूलस गए थे। मेराज खान, राजन व अजय को इलाज के लिए प्रतापपुर अस्पताल ले जाया गया।

यहां स्थिाति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। संजीवनी 108 क्रमांक सजी 04 एनडी 6187 से तीनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज लाया तो गया पर संजीवनी के कर्मचारियों द्वारा मरीजों को आपातकालीन डॉक्टर से दिखाने के बजाए निजी एंबुलेंस संचालक से संपर्क कर प्रइवेट अस्पताल भेज दिया गया। इनका पहले से ही सांठगांठ था।


वीडियो बनाने पर मारपीट पर उतारू
मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में संजीवनी 108 से मरीजों को उतार कर निजी एंबुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा पूरे मामले का वीडियो बनाया जा रहा था। जब निजी एंबुलेंस संचालक नगर सैनिक के बेटे की नजर उस पर पड़ी तो वह आग बबूला हो गया और अपने साथियों के साथ वीडियो बना रहे युवक के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगा। इस दौरान वीडियो बना रहा युवक ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।


‘निजी एंबुलेंस के कर्मचारी जबरन मरीजों को ले गए’
संजीवनी 108 के जिला नोडल अधिकारी लोकेश्वर जंघेल ने इस मामले में बताया कि बुधवार की रात को संजीवनी के कर्मचारियेां द्वारा प्रतापपुर से मरीजों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। अस्पताल परिसर के अंदर संजीवनी घुसते ही प्राइवेट एंबुलस वाले पहुंचे और जबरन मरीजों को अपने एंबुलेंस में बैठाकर ले गए। जबकि संजीवनी 108 का चालक काफी देर तक आपातकालीन के सामने रूक कर निजी एंबुलेंस का इंतजार कर रहा था।


निजी एंबुलेंस से मरीजों को प्राइवेट अस्पताल ले जाने के पहले भी आ चुके हैं मामले
संजीवनी 108 व निजी एंबुलेंस संचालकों के बीच गहरी साठगांठ है। इसमें शहर के निजी अस्पताल भी शामिल हंै। निजी अस्पताल से मरीजों को बहला फुसला कर अच्छा इलाज कराने का झांस देकर प्राइवेट अस्पताल ले जाने का पहले भी कई बार मामले सामने आ चुके हैं।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन को दिए थे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज द्वारा सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती की गई थी। निजी एंबुलेंस के परिसर में प्रवेश पर वर्जित किया गया था। इसके बावजूद भी ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत