अंबिकापुर

Death due to cold: टी-शर्ट-जींस में रातभर पड़ा रहा अधेड़, सुबह मिली अकड़ी हुई लाश, ठंड से मौत की आशंका

Death due to cold: शहर के दरिमा मोड़ पर मिली अधेड़ व्यक्ति की लाश, जिले में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का चलेगा पता
2 min read
Death due to cold
Demo pic

अंबिकापुर. कोतवाली थाना क्षेत्र के रानी बगीचा के पास मंगलवार की सुबह सडक़ किनारे एक अधेड़ व्यक्ति की अकड़ी हुई लाश मिली है। उसके शरीर पर कपड़े के नाम पर टी-शर्ट व जींस पैंट था। चूंकि जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में उसके ठंड से मौत (Death due to cold) होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सुमेरपुर, चेंद्रा निवासी बिंदु पैंकरा 56 वर्ष जंगल से जलावन वाली लकडिय़ां काटकर बेचता था। सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे वह लकडिय़ां बेचने निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा।

परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। इसी बीच मंगलवार की सुबह उसकी लाश (Death due to cold) कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एनच-43 से लगे रानी बगीचा के पास राहगीरों ने देखी।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने शव (Death due to cold) देखकर उसकी पत्नी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पत्नी व अन्य परिजन घटनास्थल व अस्पताल पहुंचे।

Death due to cold: ठंड से मौत की आशंका

ग्रामीण की ठंड से मौत (Death due to cold) की आशंका जताई जा रही है। इन दिनों सरगुजा जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच उसने सिर्फ टी-शर्ट व जींस पहन रखा था। बताया जा रहा है कि उसने शराब भी पी रखी थी। उसका अकड़ा हुआ शरीर देख लोग ठंड से मौत की बात कह रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Updated on:
24 Dec 2024 06:12 pm
Published on:
24 Dec 2024 06:12 pm
Also Read
View All
Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका