अंबिकापुर

अंबिकापुर में कोरोना पॉजिटिव 11 वर्षीय बालिका की मौत, शुगर की भी थी बीमारी, बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम

Death from corona: दो दिन पूर्व बालिका को मिशन अस्पताल (Mission hospital) में कराया गया था भर्ती, रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona positive) आने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) किया गया था रेफर
2 min read
अंबिकापुर में कोरोना पॉजिटिव 11 वर्षीय बालिका की मौत, शुगर की भी थी बीमारी, बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम
Corona update

अंबिकापुर. कोरोना (Covid-19) से अब तक अधिकांश बुजुर्गों की मौत के मामले ही सामने आ रहे थे, लेकिन अब संक्रमित बच्चों की भी जान जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को कोरोना संक्रमित एक 11 वर्षीय बालिका की अंबिकापुर में मौत हो गई। बालिका मधुमेह बीमारी से भी पीडि़त थी।

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona positive) आने के बाद शहर के एक निजी अस्पताल से उसे कोविड अस्पताल लाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत (Death from corona) हो गई। इधर 60 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की भी कोरोना से मौत हो गई।


सूरजपुर जिले के भैयाथान निवासी 11 वर्षीय बालिका (Girl child) को तबियत खराब होने पर परिजनों द्वारा अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में 2 दिन पूर्व भर्ती कराया गया था। बालिका शुगर बीमारी से भी पीडि़त थी। गुरुवार को जब उसकी कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।

इसके बाद मिशन अस्पताल से उसे कोविड अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों द्वारा शाम को उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया ही जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत (Corona death) हो गई। बालिका की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है।


बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम
इधर अंबिकापुर के त्रिकोण चौक निवासी 60 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) महिला की भी गुरुवार को कोविड अस्पताल (Covid hospital) में मौत हो गई। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बुधवार को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


कुछ दिन पूर्व किशोर की हुई थी मौत
आज 11 वर्षीय बालिका की मौत से 10 दिन पूर्व लखनपुर के कुंवरपुर निवासी 14 वर्षीय किशोर की भी कोरोना से मौत हो गई थी। सरगुजा संभाग में यह दूसरा मामला है जब 16 वर्ष व उससे कम उम्र के संक्रमित की मौत (Death from corona) हुई है।

Published on:
26 Nov 2020 08:38 pm
Also Read
View All
CM Helpline 1076: किसान ने CM हेल्पलाइन 1076 पर किया कॉल, बोला- मुझसे खाद का ज्यादा रेट लिया, तत्काल एक्शन, दुकान सील

Surguja Collectorate: इलाहाबाद हाईकोर्ट की तर्ज पर बना है अंबिकापुर का कलेक्टोरेट भवन, जानिए 90 साल पुराना इतिहास

आधी रात बेटी बोली- मां मुझे किसी चीज ने काट लिया है, देखा तो बिस्तर पर लेटा था सांप, नहीं बच पाई जान

CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर