अंबिकापुर

सरगुजा में 24 घंटे के भीतर 10 कोरोना संक्रमितों की मौत, इस महीने मिले 6592 पॉजिटिवों में 51 की गई जान

Death from Corona: कोरोना (Covid-19) की दूसरी लहर है खतरनाक, जिले में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार (Covid speed), मौत के आंकड़ों (Death figure) में भी तेजी से हो रही वृद्धि
2 min read
One death due to corona infection, 80 dead
One death due to corona infection, 80 dead

अंबिकापुर. जिले में कोरोना (Covid-19) की रफ्तार कम होती नहीं दिखाई दे रही है। हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि मौत के आंकड़े भी काफी तेजी से बढ़ रहे हंै। 1 से 22 अपै्रल तक जहां 6592 पॉकिटिव पाए गए हैं, वहीं 51 लोगों की जान भी जा चुकी है।

वहीं गुरुवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 10 कोरोना संक्रमितों की मौत (Death from corona) हुई है। मौत व संक्रमण की संख्या को देखें तो अपै्रल 2021 का महीना काफी घातक सिद्ध हुआ है। पिछले एक साल के अंदर इस महीने काफी संख्या में मौत हुई है।


गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण पिछले एक साल से तांडव मचा रहा है। पिछले वर्ष भी काफी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, कई लोगों की मौत हुई थी। नवंबर महीने के बाद यह धीरे-धीरे कम होने लगा था। अचानक मार्च २०२१ शुरू होते ही कोरोना की दूसरी लहर काफी घातक साबित हो रही है।

वहीं जिले में भी कोरोना संक्रमण (Covid-19) की संख्या लगातार बढऩे लगी है। अपै्रल महीना कोरोना को लेकर काफी घातक साबित हो रहा है। जिस तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है उसी रफ्तार से मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। सरगुजा में 1 से 22 अपै्रल तक 6 हजार 5 सौ 92 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

औसतन मानें तो हर दिन 300 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं मौत का दृश्य भी काफी भयावह है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में मानें तो अपै्रल महीने में अब तक औसतन दो कोरोना संक्रमितों की मौत के मामले सामने आए हैं।

1 से 22 अपै्रल तक 51 लोगों की जान कोरोना (Death from corona) से जा चुकी है। वहीं कोरोना संक्रमण से से पिछले वर्ष से अब तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में 162 लोगों की मौत हो चुकी है।

24 घंटे के भीतर 10 लोगों की मौत
धौरपुर लुण्ड्रा निवासी 70 वर्षीय पुरुष को 16 अपै्रल को कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था, 21 अपै्रल की शाम 6.30 बजे उसकी मौत हो गई। कुनकुरी जशपुर निवासी 70 वर्षीय पुरूष को 18 अपै्रल को कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था, 21 अपै्रल की शाम 7.30 बजे मौत हो गई।

वहीं कुनकुरी जशपुर निवासी 53 वर्षीय पुरूष को उच्च रक्तचाप की शिकायत पर १८ अपै्रल को कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 22 अपै्रल की सुबह 4.30 बजे उसकी मौत हो गई। जशपुर निवासी ७३ वर्षीय पुरूष को 18 अपै्रल को भर्ती कराया गया था, 22 अपै्रल की सुबह ६ बजे उसकी मौत हो गई।

अजबनगर निवासी 40 वर्षीय पुरूष को 14 अपै्रल को भर्ती कराया गया, 22 अपै्रल की सुबह 9.30 बजे मौत हो गई। अंबिकापुर निवासी 56 वर्षीय महिला को 17 अपै्रल को भर्ती कराया गया था, 22 अपै्रल की सुबह 10.30 बजे मौत (Death from corona) हो गई।

वहीं शहर के सदर रोड निवासी 51 वर्षीय महिला को 17 अप्रैल को भर्ती कराया गया था, 22 अपै्रल की सुबह 9.30 बजे मौत हो गई। गांधीनगर अंबिकापुर निवासी 70 वर्षीय पुरूष को 20 अप्रैल को भर्ती कराया गया था, 21 अप्रैल की रात 11.50 बजे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा अन्य 2 मरीजों की भी जान गई है।

Published on:
22 Apr 2021 09:10 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन