अंबिकापुर

CG Suicide Case: जन्मदिन के दिन ही हो गई मौत, फांसी लगाकर विवाहिता ने दे दी जान

CG Suicide Case: मृतका का जन्मदिन था और वह अपने पति और बच्चे के साथ मंदिर भी गई थी। घर आने के बाद उसका पति निगम से आता हूं, कहकर घर से निकला। वापस लौटा तो उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 5:19 PM IST
CG Suicide Case
CG Suicide Case

CG Suicide Case: शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीशंकर मंदिर के पास रहने वाले शिक्षक अभिषेक दुबे की पत्नी प्रीति दुबे 28 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दिवस मृतका का जन्मदिन था और वह अपने पति और बच्चे के साथ मंदिर भी गई थी। घर आने के बाद उसका पति निगम से आता हूं, कहकर घर से निकला। वापस लौटा तो उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। परिजन उसे फांसी से उतारकर होलीक्रॉस अस्पताल लेकर गए, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मृतका का पति अभिषेक दुबे लहपटरा स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है, वहीं उसकी मां भी बिश्रामपुर में शिक्षिका हैं। सोमवार को अभिषेक की पत्नी प्रीति का जन्मदिन था। अपनी मां को बिश्रामपुर से छोड़कर आने के बाद वह अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे के साथ मंदिर गया था। यहां से लौटकर आने के बाद उसकी पत्नी नाश्ता कर रही थी। इस दौरान वह किसी काम से नगर निगम से होकर आता हूं, कहकर घर से बाहर निकला।

घर वापस लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था और मासूम बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। बलपूर्वक दरवाजा खोलकर वह अंदर घुसा, तो पत्नी साड़ी के सहारे फांसी का फंदा बनाकर झूल रही थी। इसकी जानकारी वह आसपास के लोगों को दिया और पत्नी को फांसी के फंदे से उतारकर होलीक्रॉस अस्पताल पहुंचा, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Updated on:
13 Nov 2024, 5:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान