अंबिकापुर

सरगुजा में एक बार फिर डेंगू ने दी दस्तक, मिले 2 संभावित मरीज, दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

Dengue: जांच के लिए भेजा गया है दोनों का एलाइजा एनएस-1 सैंपल, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डेंगू की होगी पुष्टि, डेंगू मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बनाया गया है 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड
2 min read
सरगुजा में एक बार फिर डेंगू ने दी दस्तक, मिले 2 संभावित मरीज, दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं
Dengue

अंबिकापुर. Dengue: सरगुजा जिले में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू के 2 संभावित पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनका एलाइजा रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अगर एलाइजा एनएस-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आता है तो दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। इससे पूर्व अगस्त में भी डेंगू के 3 संभावित मरीज मिले थे। फिलहाल संभावित मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।


डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. अर्पण ङ्क्षसह चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी में हर रोज 30 से 40 पीडि़त तेज बुखार व सर्दी-खांसी के पहुंच रहे हैं। चार-पांच दिन बाद भी तबियत में सुधार नहीं होने पर मरीजों को डर बना रहता है।

जांच में प्लेटलेट्स कम पाए जाने पर उनमें डेंगू के संभावित लक्षण मानते हुए जांच कराई जा रही है, इसमें 2 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों सीतापुर व नर्मदापुर के रहने वाले हैं।

इन दोनों मरीजों का एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है। अभी रिपोर्ट आना बाकी है। अगर एलाइजा एनएस-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आता है तो दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। फिलहाल दोनों को डेंगू का संभावित मरीज मानते हुए मेडिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं
डॉ. अर्पण ङ्क्षसह चौहान ने बताया कि दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। दोनों सीतापुर व नर्मदापुर के रहने वाले हैं। ये दोनों अभी संभावित मरीज हैं। ये काफी दिनों से घर में ही थे। कुछ दिनों से सर्दी-खांसी व बुखार से पीडि़त थे। वहीं २० अगस्त को भी 3 संभावित मरीज मिले थे। जिनकी एलआइजा रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

जागरुकता के दिए गए हैं निर्देश
सीएमएचओ डॉ. आरएन गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सरगुजा में डेंगू के संभावित मरीज पाए जा रहे हैं। संभावित मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग व मितानिनों की मीटिंग ली गई थी।

इन्हें जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, ताकि रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीजों को यहां भर्ती कराया जा सके।

डेंगू के ये हैं लक्षण
- ठंड लगने के साथ अचानक तेज बुखार आना।
- सिर, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना।
- आंखों के पिछले भाग में दर्द होना।


- अत्यधिक कमजोरी लगना, भूख में बेहद कमी आना।
- मुंह का स्वाद खराब होना।
- गले में हल्का सा दर्द रहना।

डेंगू से बचाव के उपाय
- अपने घरों के आस-पास एवं छतों पर साफ-सफाई रखें।
- अपने घरों के आस-पास पानी इक_ा न होने दें।
- सप्ताह में एक बार कूलर का पानी खाली करें एवं पुन: सुखाकर ही पानी भरें।
- पानी के बर्तन एवं टंकियों को ढंककर रखें।

Published on:
05 Oct 2023 07:35 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत