अंबिकापुर

रंग लगाने की बात पर हो गया सिर फुटौव्वल, महिला-पुरुषों ने घर पर बरसाए ईंट-पत्थर- देखें Video

घर पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे मामा-भांजे की पिटाई, मारपीट के बाद दूसरे पक्ष ने शटर व घर पर मारे पत्थर

2 min read
Despute

अंबिकापुर/रघुनाथपुर. होली के दिन रंग लगाने की मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में जहां मामा का सिर फूट गया, वहीं भांजे को भी चोटें आईं। इधर मामा-भांजे के महिला-पुरुष समर्थकों ने पिटाई करने वाले पक्ष के घर व शटर पर जमकर पत्थर व ईंट मारे। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर स्थित ग्राम बटवाही के छूहीपारा निवासी अनिल गुप्ता शुक्रवार की होली खेलकर घर लौटा था। थोड़ी देर घर पर रुककर वह शाम करीब 5 बजे रघुनाथपुर स्थित बस स्टैंड पहुंचा। यहां पहले से खड़े झारखंड निवासी रविंद्र जायसवाल को उसने रंग लगाना चाहा। इस पर रविंद्र के मना करने पर अनिल वापस घर लौट गया। इधर रविंद्र ने यह बात अपने भाई मुकुंद जायसवाल व भांजे आकाश जायसवाल को बताई।

इतना सुनते ही आकाश व मुकुंद तत्काल अनिल गुप्ता के घर पहुंच गए। उन्होंने अनिल के साथ गाली-गलौज शुरु कर दी। इससे गुस्साए अनिल ने अपने सहयोगी छोटू गुप्ता के साथ मिलकर आकाश व मुकुंद पर हमला कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरु हो गई। मारपीट में मुकुंद के सिर फट गया, वहीं आकाश का अंगुली फ्रैक्चर हो गया।

वहीं अनिल व छोटू गुप्ता को मामूली चोट आई। मामला शांत होने पर दोनों पक्ष द्वारा रघुनाथपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि आकाश जायसवाल के पिता बिंदू जायसवाल की रघुनाथपुर बस स्टैंड में जायसवाल होटल है।


समर्थकों ने ईंट-पत्थर से किया हमला
मारपीट की खबर जब आकाश व मुकुंद के समर्थकों को लगी तो वे अनिल के घर पहुंच गए। उन्होंने अनिल को घर से बाहर निकालने की बात पर ईंट व पत्थर उसके शटर पर मारे। गांव वालों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

ये भी पढ़ें

तस्वीरों में देखें किस तरह पुलिस अधिकारियों ने खेली होली, लगाये ठुमके
Published on:
03 Mar 2018 03:17 pm
Also Read
View All
Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…

Kete Extension coal block: केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस ने उठाए सवाल, कहा- रामगढ़ की पहाडिय़ों को है खतरा