अंबिकापुर

मंत्री का फर्जी लेटर बनाकर नौकरी ज्वाइन करने पहुंचा बर्खास्त समिति प्रबंधक, मंत्री ने कही ये बात

Minister fake letter: कांग्रेस प्रदेश सचिव ने अंबिकापुर कोतवाली में बर्खास्त (Dismissed) समिति प्रबंधक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, पुलिस (Police) ने दर्ज किया अपराध

less than 1 minute read
मंत्री का फर्जी लेटर बनाकर नौकरी ज्वाइन करने पहुंचा बर्खास्त समिति प्रबंधक, मंत्री ने कही ये बात
Minister Dr. Prem Sai Singh Tekam

अंबिकापुर. बर्खास्त समिति प्रबंधक द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री (School Education Minister) का फर्जी लेटर बनाकर अपनी नियुक्ति खुद ही कराने पहुंचा। डीआर सहकारिता विभाग ने जब इसकी जानकारी मंत्री को दी तो उन्होंने ऐसे किसी भी प्रकार का लेटर जारी करने से इनकार करते हुए उसे फर्जी बताया।

कांग्रेस प्रदेश सचिव की शिकायत पर कोतवाली पुलिस (Kotwali police) ने बर्खास्त समिति प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी (Fraud) का अपराध दर्ज कर लिया है।


कांग्रेस प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने 18 जनवरी को कोतवाली में लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि कुन्नी समिति के पूर्व प्रबंधक राजीव वर्मा उर्फ राजू वर्मा को पूर्व में भ्रष्टाचार (Corruption) के आरोप में संचालक मंडल कुन्नी द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था।

साथ ही सहकारी विभाग द्वारा 3 सदस्यीय टीम बनाकर राजीव वर्मा के खिलाफ जांच की जा रही है। इधर राजीव वर्मा स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह का फर्जी लेटर (Fake letter) बनाकर खुद को पुन: ज्वाइनिंग के निर्देश के साथ डीआर सहकारिता विभाग पहुंचा व पत्र को सौंपा। इस पत्र में उसने खुद ही मंत्री के हस्ताक्षर किए थे।


स्कूल शिक्षा मंत्री बोले- मैने नहीं किया हस्ताक्षर
जब डीआर सहकारिता विभाग ने इस पत्र के संबंध में जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री (School Education Minister) को दी तो उन्होंने ऐसा कोई भी पत्र जारी नहीं करने की बात कही। उन्होंने लेटर व हस्ताक्षर फर्जी होने की बात कही। कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजीव वर्मा के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468 व 471 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Published on:
20 Jan 2021 09:17 pm
Also Read
View All
Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?

Human Trafficking: सरगुजा की 3 युवतियों को ले जाया गया चेन्नई, अब मांगे जा रहे 10-10 हजार रुपए, Video बनाकर विधायक से मांगी मदद

Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात