अंबिकापुर

Breaking News: महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी, आधी रात मासूम बेटा नानी के कमरे में जाकर बोला- मम्मी को कुछ हो गया

Doctor's commits suicide: डॉक्टर ने किस कारण से आत्महत्या की इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2020, 1:21 PM IST
dr_khushboo.jpg

अंबिकापुर. शहर के नमनाकला में रह रही एक महिला डॉक्टर ने शनिवार की देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या (Doctor's commits suicide) कर ली। मां को इस हालत में देख आधी रात को उसका 5 वर्षीय बेटा नानी के कमरे में गया और बोला कि मम्मी को कुछ हो गया है। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

महिला डॉक्टर ने पंखे से फांसी लगा ली थी। इसके बाद उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने किस कारण से आत्महत्या (Doctor's commits suicide) की है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


अंबिकापुर के नमनाकला निवासी डॉ. खुशबू सिंह 38 वर्ष की शादी वर्ष 2013 में उत्तर प्रदेश निवासी इंजीनियर पुनीत सिंह से हुई थी। पति दिल्ली में नौकरी करता है जबकि डॉ. खुशबू अपने मायके अंबिकापुर में 5 वर्षीय बेटे रुद्राक्ष व परिजनों के साथ रहती थी। वह बलरामपुर जिले के बरियों अस्पताल में पदस्थ थीं।

8 अगस्त शनिवार को वह ड्यूटी पर नहीं गई थीं। रात में खाना खाने के बाद वह अपने बेटे के साथ कमरे में सोने चली गई। जबकि अन्य परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे।

इसी बीच उसने दुपट्टे से पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या (Doctor's commits suicide) कर ली। रात करीब 2 बजे बेटे की नींद खुली तो वह दौड़ता हुआ नानी के कमरे में पहुंचा। नानी को उठाकर उसने कहा कि मम्मी को कुछ हो गया है। इसके बाद जब सभी कमरे में पहुंचे तो डॉ. खुशबू का फांसी पर लटका देखा।


फांसी से उतारकर ले गए अस्पताल
फांसी पर डॉक्टर बेटी को लटकता देख परिजन के होश उड़ गए। आनन-फानन में फंदे से उतारकर वे उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर ने आत्महत्या (Doctor's commits suicide) क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस को डॉक्टर के कमरे से सुसाइड नोट जैसा कुछ भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


ससुराल में दी गई सूचना
इधर परिजनों द्वारा बेटी की मौत की सूचना उसके ससुराल में दी गई। यह खबर सुनकर वहां भी मातम पसर गया है। ससुराल वाले उत्तर प्रदेश से अंबिकापुर के लिए निकल गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत