अंबिकापुर

मेडिकल कॉलेज अस्पताल की महिला डॉक्टर ने मितानिन को जड़ा थप्पड़! मितानिनों ने सीएमएचओ कार्यालय का किया घेराव

Doctor slaps Mitanin: मितानिन ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल की महिला डॉक्टर पर थप्पड़ मारने का लगाया आरोप लगाते हुए सीएमएचओ से की मामले की शिकायत, सीएम से भी करेंगीं शिकायत, मितानिनों में आक्रोश
2 min read
Female doctor slaps mitanin
Mitanins sorrounded CMHO office

अंबिकापुर. Doctor slaps mitanin: एक मितानिन ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल की महिला चिकित्सक पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। इस घटना से नाराज 2 दर्जन से अधिक मितानिनों ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने मामले की शिकायत सीएमएचओ से भी की। घटना को लेकर मितानिनों में काफी आक्रोश है। मितानिनों ने मंगलवार को अंबिकापुर दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री से भी मामले की शिकायत करने की बात कही है।


अंबिकापुर शहरी क्षेत्र की मितानिन शांति केरकेट्टा ने आरोप लगाया है कि वह रविवार की सुबह शहर के केनाबांध से एक महिला को लेकर चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मातृ-शिशु अस्पताल में पहुंची थी। यहां ग्रामीण क्षेत्र से भी एक मितानिन महिला मरीज को लेकर आई थी।

किसी बात को लेकर डॉक्टर प्रियंका द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से आई मितानिन से अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। यह देख मितानिन शांति देवी ने विरोध जताया और कहा कि इस तरह से आप क्यों बात कर रहीं हैं? इस पर डॉक्टर प्रियंका नाराज हो गईं और मितानिनों से गाली-गलौज करने लगीं।

इसका वीडियो मितानिन शांति द्वारा अपने मोबाइल से बनाया जा रहा था। इसी बीच डॉक्टर ने मितानिन के हाथ से मोबाइल छीनकर उसकी गाल पर थप्पड़ जड़ दिया।


मितानिनों ने सीएमएचओ कार्यालय का किया घेराव
महिला डॉक्टर द्वारा थप्पड़ मारने की घटना से नाराज मितानिन शांति ने मामले की शिकायत अपने संघ से की। इसके बाद सोमवार को काफी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के मितानिन सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सीएमएचओ से की।


डीन व एमएस करेंगे मामले की जांच
मेडिकल कॉलेज अस्पताल की महिला डॉक्टर द्वारा मितानिन को थप्पड़ मारने की शिकायत लेकर काफी संख्या में मितानिनें आई थीं। मामला मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है, इसकी जांच का जिम्मा डीन व एमएस को दिया गया है।
डॉ. आरएन गुप्ता, सीएमएचओ

Published on:
21 Aug 2023 09:00 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से