अंबिकापुर

कोर्ट परिसर में घुसकर कुत्ते ने वकील समेत आधा दर्जन लोगों को काटा, मच गई अफरातफरी

Dog attack in court: महापौर के निर्देश पर निगम की टीम ने कुत्ते को पकड़ा, घायल वकील को इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2024, 7:29 PM IST
कोर्ट परिसर में घुसे कुत्ते ने वकील समेत आधा दर्जन लोगों को काटा, मच गई अफरातफरी
Dog attack in Ambikapur court

अंबिकापुर. Dog attack in court: जिला न्यायालय परिसर में बुधवार की दोपहर एक आवारा कुत्ता घुस आया। इस दौरान उसने एक वकील व कोर्ट में पेशी पर आए 4-5 अन्य लोगों को काट लिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष की सूचना पर महापौर ने निगम की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद टीम कुत्ते को पकडक़र साथ ले गई। इधर कुत्ते के हमले में घायल अधिवक्ता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा गया।


शहर के अधिवक्ता केडी प्रजापति बुधवार को अंबिकापुर जिला न्यायालय में वकालत करने गए थे। दोपहर करीब 1 बजे कोर्ट परिसर में घुसे एक आवारा कुत्ते ने अधिवक्ता केडी प्रजापति समेत आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे परिसर में हडक़ंप मच गया।

कुछ देर बाद कुत्ते के हमले में घायल अधिवक्ता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्र से आए अन्य घायल अपने-अपने घर चले गए।


निगम की टीम ने कुत्ते को पकड़ा
कुत्ते के हमले में अधिवक्ता के घायल होने की खबर मिलते ही अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने महापौर डॉ. अजय तिर्की को फोन पर इसकी सूचना दी।

महापौर के निर्देश पर निगम की सफाई टीम ने कोर्ट पहुंचकर कुत्ते को पकड़ा। इस संबंध में अधिवक्ता संघ का कहना है कि कोर्ट परिसर में आए दिन आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। इससे हमले का खतरा बना रहता है।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी