अंबिकापुर

Double murder: जमीन विवाद में मां-बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पिता गंभीर, परिवार के लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

Double murder: दो परिवारों में हुआ खूनी संघर्ष, लंबे समय से चला आ रहा था जमीन का विवाद, जमीन पर खेती करने पहुंचे थे मृतक

2 min read
Double murder
Pratappur police station

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर में शुक्रवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर 2 भाइयों के परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक परिवार ने डंडे व कुल्हाड़ी (Double murder) से प्रहार कर मां-बेटे की हत्या कर दी, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि हमला करने वालों में करीब 10 लोग शामिल हैं।

प्रतापपुर विकासखंड के खडग़वां चौकी अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर के डुबकापारा निवासी टोप्पो परिवार के 2 भाइयों बीच जमीन बंटवारे का लंबे समय से विवाद (Double murder) चल रहा है।

Young man dead body in the field

शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे एक परिवार के माघे टोप्पो अपनी पत्नी बसंती टोप्पो व 2 बेटों उमेश टोप्पो व नरेश टोप्पों के साथ विवादित जमीन पर खेती करने पहुंचा था।

इसकी जानकारी जब दूसरे परिवार को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। इस दौरान खेती करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर दूसरे परिवार के करीब 10 लोगों ने पति-पत्नी व 2 बेटों पर कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर दिया।

Woman murder

कुल्हाड़ी से मारकर उन्होंने मां बसंती टोप्पो व बेटा नरेश टोप्पो की हत्या (Double murder) कर दी, जबकि माघे टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया।

Double murder: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हत्या (Double murder) की सूचना मिलते ही खडग़वां चौकी की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और उन्होंने मृत मां-बेटे का शव व गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में माघे टोप्पो की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

Updated on:
10 Jan 2025 03:36 pm
Published on:
10 Jan 2025 03:00 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: कोरिया तिहरे हत्याकांड के 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाए गए थे भाजपा नेता समेत 3 लोग

Protest of Liquor Shop Video: बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से हटाओ शराब दुकान, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

Brutality with Wife: हैवानियत ऐसी कि शैतान भी हाथ जोड़ ले! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कर कालिख पोती, मारी लात, गिलास में भरकर पिलाया पेशाब

Crime Against Girl: अंबिकापुर आई युवती की युवक ने 4 साल तक लूटी आबरू, बहन ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, भाई-बहन पर एफआईआर दर्ज

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 5 अब भी फरार