अंबिकापुर

अब घर बैठे मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, आपको बस करना होगा ये, ऐसा करने वाला छग पहला राज्य

Driving license: परिवहन कार्यालय (RTO office) आए बिना मिलेगा 22 सेवाओं का लाभ, सीएम (CM Bhupesh Baghel) ने तुंहर सरकार-तुंहर द्वार योजना का किया वर्चुअल शुभारंभ
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2021, 6:28 PM IST
CM inaugrated tuhar
Vehicle owners

अंबिकापुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यकम में मंगलवार को वीसी के माध्यम से परिवहन विभाग की नई सुविधा तुंहर सरकार-तुंहर द्वार का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, परिवहन आयुक्त कमलप्रीत सिंह एवं अतिरिक्त परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा उपस्थित थे।

नयी सुविधा के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशवासियों को परिवहन सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जाएंगी। इन सेवाओं में स्मार्ट कार्ड आधारित ड्रायविंग लायसेंस (Driving license)और रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र से संबंधित 22 परिवहन सेवाएं शामिल हैं। स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदकों एवं वाहन स्वामियों के घर के पते पर इन सेवाओं को पहुंचाया जाएगा।


छत्तीसगढ़ (Chhattisgath Government) देश का पहला राज्य है जहां परिवहन विभाग अंतर्गत डीएल और आरसी को आधार से इंटीग्रेटेड किया गया है। आवेदनकर्ता की जानकारी का आधार आथेेंटिकेशन के बाद परिवहन अधिकारियों द्वारा परीक्षण कर अनुमोदित किया जाएगा। इस तरह अप्रूवल से आवेदकों को सुविधा होगी एवं विभागीय कार्य में तेजी आएगी।

आधार आथेंटिकेशन से आवेदक का बायोमेट्रिक स्वत: ही परिवहन विभाग की सेवाओं हेतु प्राप्त हो जाएगा। इस नई व्यवस्था से परिवहन कार्यालयों में अनावश्यक रूप से लगने वाली भीड़ एवं बिचौलियों की वजह से आने वाली शिकायतों में अंकुश लगेगा, परिवहन कार्यालयों के काम काज में पारदर्शिता आएगी।


इस हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉल
संबंधित प्रमाण पत्र घर मंगाने के लिए सबसे पहले डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.परिवहन.जीओव्ही.इन पर जाना होगा। नवीन व्यवस्था संबंधित अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर 7580808030 पर कॉल अथवा वाट्सएप कर सकते हैं।

उक्त कार्यक्रम में अम्बिकापुर से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मृत्युंजय पटेल, परिवहन विभाग से विनोद कुमार तथा निजी ऑटोमोबाइल शॉप के प्रतिनिधि जुड़े थे।

Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन