अंबिकापुर

Drug paddler arrested: किराए के मकान में छिपा रखा था 850 नग अवैध नशीला इंजेक्शन, तस्कर गिरफ्तार

Drug paddler arrested: आरोपी को उसके मुख्य घर से हिरासत में लेकर किराए के मकान में पहुंची आबकारी विभाग की टीम, जब्त नशीले इंजेक्शन की कीमत है डेढ़ लाख रुपए
2 min read
Drug smuggling
Drug paddler arrested with illegal injection

अंबिकापुर। नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ सरगुजा पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की उडऩदस्ता टीम ने 850 नग अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ गांधीनगर निवासी एक युवक को गिरफ्तार (Drug paddler arrested) किया है। आरोपी ने ये इंजेक्शन किराए के मकान में छिपाकर रखा था, यहीं से वह अन्य कारोबारियों को सप्लाई करता था। टीम ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आबकारी विभाग की संभागीय उडऩदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गांधीनगर निवासी बंटी राव उर्फ टीयस 39 वर्ष नशीले इंजेक्शन (Drug paddler arrested) का कारोबार करता है। उसने शहर से लगे चर्चपारा ठाकुरपुर स्थित किराए के मकान में इंजेक्शन छिपाकर रखा है।

सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम किराए के मकान में पहुंची, लेकिन आरोपी (Drug paddler arrested) वहां नहीं मिला। इसके बाद टीम ने उसे उसके मूल निवास गांधीनगर हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे से हिरासत में लिया और किराए के मकान में ले गई।

यहां 850 नग अवैध नशीला इंजेक्शन मिला, जिसे टीम ने जब्त कर लिया। आरोपी से अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ की गई है, आरोपी ने उनके भी नाम बताए हैं। टीम द्वारा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

Drug paddler arrested: डेढ़ लाख रुपए है कीमत

आबकारी उडऩदस्ता टीम ने किराए के मकान से 425 नग टैलजेसिक इंजेक्शन तथा 425 नग एविल इंजेक्शन बरामद किया। जब्त इंजेक्शन (Drug paddler arrested) की कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इसके बाद आरोपी बंटी राव उर्फ टीयस को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत जेल भेज दिया गया।

Smugglers arrested with Illegal injection

कार्रवाई में आबकारी प्रधान आरक्षक कुमारू राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, महिला नगर सैनिक राजकुमार व अंजु तथा चालक कुशल खुंटे शामिल रहे।

Updated on:
04 Jun 2025 05:15 pm
Published on:
04 Jun 2025 05:15 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद