23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Big fraud: कोल ट्रेडिंग का काम दिलाने के नाम पर रायगढ़ के कोल ट्रांसपोर्टर ने अंबिकापुर के कारोबारी से की 1.30 करोड़ की ठगी

Big fraud: कोल ट्रेडिंग का काम दिलाने के नाम पर रायगढ़ के कोल ट्रांसपोर्टर ने अंबिकापुर के कारोबारी से की 1.30 करोड़ की ठगी

Big fraud: इन्द्रप्रस्थ सॉल्यूशन के संचालक एवं कोल ट्रांसपोर्टर ने पिछले साल घर आकर कोल ट्रेडिंग का काम दिलाने का दिया था झांसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 3 Jun 2025, 9:08 PM IST

Big fraud

Photo credit- Punjab Kesari

अंबिकापुर। कोल ट्रेडिंग का काम करने का झांसा देकर अंबिकापुर के कारोबारी से 1 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। रायगढ़ के कोल ट्रांसपोर्टर ने ठगी की वारदात (Big fraud) को अंजाम दिया। रुपए लेने के बाद भी काम नहीं दिया। ठगी का शिकार हुए कारोबारी ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

शहर के नमनाकला निवासी श्री साईं इंटरप्राजेज के प्रोपराइटर गुरसिमरन सिंह बाबरा के घर मई 2024 में इन्द्रप्रस्थ सॉल्यूशन के संचालक एवं कोल ट्रांसपोर्टर रायगढ़ के गजानंदपुरम निवासी युग गोयल (Big fraud) आया था। उसने कोल ट्रेडिंग का काम दिलाने का झांसा दिया था।

उसने कहा था कि सिक्योरिटी मनी जमा करने पर वह कोल ट्रेडिंग का काम दिला देगा। इसके बाद उसने धोखे में रखकर 24 जून 2024 से 18 अगस्त 2024 तक कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपए (Big fraud) ऑनलाइन और नकद में लेने के बाद कोल ट्रेडिंग का काम सितम्बर 2024 में दिलाने कहा था।

फिर समय नजदीक आने पर उसने कहा कि कोल ट्रेडर्स और फैक्ट्रियों से काम नहीं जम पाया है, इसलिए वह रकम वापस कर देगा, जिसे वह अपने ट्रांसपोर्टिंग के काम में लगा दिया है। रुपए मांगने पर युग गोयल ने गुरसिमरन को कई चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए थे।

ये भी पढ़ें:Co-Operative Bank Scam: सहकारी बैंक घोटाला: ज्वेलरी दुकान संचालक और बैंक मैनेजर की पत्नी भी गिरफ्तार

1.20 करोड़ पाने के चक्कर में फिर दिए 10 लाख

12 मार्च 2025 को युग गोयल (Big fraud) ने उनके घर आकर कई बिल, बैलेंस शीट और स्वयं के नाम पर जारी करोड़ों रुपए का डीओ दिखाकर भरोसा दिलाया कि उसका पेमेंट फैक्ट्रियों में फंसा है।

रायल्टी जमा कर एनओसी लेने के बाद उसे बिल का भुगतान हो जाएगा, इसके लिये 10 लाख रुपए (Big fraud) की जरूरत है। युग गोयल द्वारा दिखाए गए कागजातों के बाद गुरसिमरन ने भरोसे में आकर पूर्व में दिए गए एक करोड़ 20 लाख रुपए जल्द मिलने के चक्कर में पुन: 10 लाख रुपए नकद दे दिए।

ये भी पढ़ें: CCPL 2025: पूर्व डिप्टी सीएम व मेयर ने किया सीसीपीएल ट्रॉफी का अनावरण, सरगुजा टाइगर्स की टीम भी ले रही हिस्सा

Big fraud: दिया था गारंटी पत्र

रुपए लौटाने की बात कहकर युग गोयल (Big fraud) ने एक गारंटी पत्र लिखकर, साथ में 10 लाख रुपए का दो चेक भी दिया और कहा कि रायगढ़ वापस जाने के बाद वह अपने बैंक खाता में 10 लाख रुपए जमा कर देगा, जिसे वह चेक से निकाल सकते हैं।

25 मार्च 2025 को युग गोयल के कहने पर जब उन्होंने चेक जमा किया तो दोनों चेक बाउंस हो गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युग गोयल के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।