अंबिकापुर

पता चली ये बात तो दौड़ते हुए पहुंचे DSP, कुएं में झांक कर देखा तो खुली रह गईं आंखें- देखें Video

गंगापुर में शराब दुकान के पीछे स्थित कुएं में मिली व्यक्ति की लाश, मौत की वजह जानने पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

2 min read
DSP open eyed

अंबिकापुर. शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने होली से 2 दिन पहले बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला। वहीं शहर से सटे गंगापुर में गुरुवार की सुबह कुएं में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद उसकी शिनाख्त हो सकी।

मृतक की पहचाना शहर के ही ब्रम्ह रोड निवासी बालकिशन उर्फ बल्लू ठाकुर के रूप में हुई। मृतक आदतन शराबी था। पुलिस मौत की वजह जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें

Photo Gallery : होली में कॉलेज की छात्राओं ने ली तरह-तरह की सेल्फी- आप भी देखें

गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर स्थित शराब दुकान के पीछे स्थित कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर गांधीनगर पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त ब्रम्ह रोड निवासी बालकिशन उर्फ बल्लू ठाकुर उम्र 47 वर्ष के रूप में हुई। मृतक पेशे से नाई था और आदतन शराबी भी था।

वह अपना घर छोड़कर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक छोटे से झोपड़ी में रहता था। पुलिस आशंका जता रही है कि बुधवार की रात मृतक कुएं में गिरा है। लेकिन वह कुएं में कैसे गिरा, यह जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस को शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। मौत की वजह जानने अब पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।


पूर्व सरपंच ने सबसे पहले देखी लाश
गंगापुर निवासी पूर्व सरपंच टिकम सिंह जब सुबह लगभग 7 बजे कुएं में पानी भरने गया तो उसके होश उड़ गए। उसने जैसे ही पानी भरने के लिए कुएं में बाल्टी डाली तो देखा, एक अज्ञात शख्स की लाश तैर रही है। इसके बाद उसने इसकी सूचना वार्ड पार्षद बालकेश्वर तिर्की को दी। कुछ ही देर बाद घटना की जानकारी मिलने पर गांधीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


कपड़े से हुई शिनाख्त
शव की शिनाख्त पुलिस ने कपड़े से की। दरअसल मृतक का कुएं के अंदर मात्र सिर दिख रखा था, इस पर पुलिस ने पुलिस घटनास्थल से 10 कदम दूर स्थित झोपड़ी की छानबीन की तो वहां कपड़े और बाल-दाढ़ी बनाने का औजार मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि शव ब्रम्ह रोड निवासी बालकिशन उर्फ बल्लू ठाकुर का है।

ये भी पढ़ें

Breaking : दर्दनाक हादसा : बेटी से मिलकर लौट रहे ननद-भाभी की कार की टक्कर से मौत, बेटा घायल
Published on:
01 Mar 2018 04:42 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Incident: मना करने के बाद भी पति जा रहा था बारात, गुस्से में पत्नी ने पी लिया जहर, बेटे को भी पिलाया, मासूम की मौत

Abuse to Nigam workers: Video: रिंग बांध तालाब से पाटी गई मिट्टी हटा रहे थे निगमकर्मी, कब्जाधारियों ने गाली देते हुए कहा- अधिकारी को बुलाओ, डंडा लेकर आओ

Gang rape case: 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप मामला: भाजपा विधिक प्रकोष्ठ के अधिवक्ता नहीं करेंगे आरोपियों की पैरवी

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित