18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : दर्दनाक हादसा : बेटी से मिलकर लौट रहे ननद-भाभी की कार की टक्कर से मौत, बेटा घायल

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्राम चठिरमा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक पर मां व मामी को लेकर लौट रहा युवक भी घायल

2 min read
Google source verification
Police investigation

Police investigation

अंबिकापुर. एक महिला बुधवार की शाम बेटी से मिलने उसके ससुराल अपने बेटा व भाभी के साथ बाइक पर गई थी। तीनों रात को वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित चठिरमा के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से ननद-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची गांधीनगर पुलिस सभी को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। यहां घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


अंबिकापुर से लगे ग्राम सकालो निवासी बसमेत पति कमलसाय 50 वर्ष अपनी बड़ी ननद मनिया पति धनसाय 60 वर्ष के घर मंगलवार को घूमने गई थी। मनिया की बेटी का विवाह बनारस मार्ग पर स्थित ग्राम सोनवाही में हुआ है। मनिया ने अपनी भाभी बसमेत से सोनवाही बेटी से मिलने चलने कहा। इस पर वह राजी हो गई। बुधवार को मनिया अपने बेटे राजेंद्र की बाइक पर सवार होकर भाभी बसमेत के साथ बेटी के घर गई थी।

रात करीब 8 बजे तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। वे बनारस मार्ग पर स्थित ग्राम चठिरमा के पास पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ननद-भाभी सिर के बल सड़क पर जा गिरीं। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर राजेंद्र किनारे छिटककर गिरा जिससे उसे हल्की चोट आई हैं।


गांधीनगर पुलिस ने कराया भर्ती
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने इसकी सूचना गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। यहां जांच पश्चात पुलिस ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राजेंद्र का उपचार जारी है। पुलिस ने गुरुवार को पीएम पश्चात दोनों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग