अंबिकापुर

DSP wife birthday on car: Video: हाईकोर्ट ने DSP की वाइफ का नीली बत्ती वाली कार पर बर्थडे सेलिब्रेशन मामले में दिखाई सख्ती, चीफ सेक्रेटरी से मांगा जवाब

DSP wife birthday on car: अंबिकापुर के सरगवां पैलेस होटल में शूट किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, हाईकोर्ट ने मामले को स्वत: लिया संज्ञान
2 min read
DSP wife birthday on car

अंबिकापुर. कुछ दिन पूर्व बलरामपुर जिले में पदस्थ डीएसपी की नीली बत्ती वाली कार के बोनट पर बैठकर उनकी पत्नी द्वारा बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए स्टंट (DSP wife birthday on car) करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे लेकर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। वायरल वीडियो व न्यूज को जनहित याचिका मानकर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने मामले में चीफ सेक्रेटरी से पूछा है कि आपने क्या कार्रवाई की? शपथ पत्र के साथ जवाब दें।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 12वीं बटालियन में तैनात डीएसपी तसलीम आरिफ की पत्नी फरहीन ने अंबिकापुर स्थित सरगवां पैलेस होटल में अन्य महिलाओं के साथ बर्थडे सेलिब्रेट (DSP wife birthday on car) किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

DSP wife stunt on car

वीडियो में फरहीन अपने डीएसपी पति की नीली बत्ती कार की बोनट पर बैठकर केक काटते (DSP wife birthday on car) व स्टंट करते दिख रहीं थीं। गाड़ी के गेट पर अन्य युवतियां खतरनाक तरीके से लटकी हुई दिखाई दे रही थीं।

वीडियो वायरल होने के बाद गांधीनगर पुलिस ने जांच की। कार क्रमांक सीजी 15 ईएफ-3978 के चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 177, 184, 281 के तहत केस दर्ज किया है।

DSP wife birthday on car: अब हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

पुलिस अफसर की पत्नी की स्टंट और बर्थडे सेलिब्रेशन (DSP wife birthday on car) पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने मीडिया रिपोट्र्स और वायरल वीडियो को जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है।

Stunt on car

हाईकोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी से पूछा है कि इस मामले में आपने अब तक क्या कार्रवाई की है, शपथपत्र के साथ जवाब दें।

Updated on:
05 Jul 2025 08:48 pm
Published on:
05 Jul 2025 08:46 pm
Also Read
View All
Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट