अंबिकापुर

Eid Milad-un-Nabi: ईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकला भव्य जुलूस, धर्मगुरुओं ने दी मानवता की सीख, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Eid Milad-un-Nabi: मुस्लिम समाज द्वारा शहर की सभी मस्जिदों से निकाला गया जुलूस, शहर में जगह-जगह किया गया स्वागत, कलाकेंद्र मैदान में हुआ मुख्य कार्यक्रम
2 min read
Eid-Milad-un-Nabi
Rally in city (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी (Eid Milad-un-Nabi) का पर्व शुक्रवार को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर की सभी मस्जिदों से एक विशाल जुलूस निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ घड़ी चौक स्थित कला केंद्र में एक भव्य जलसे में परिवर्तित हो गया। जुलूस का शहर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

जलसे में विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं ने भाग लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। क्रिश्चियन समुदाय से फादर विलियम उर्रे ने कहा कि हजरत मोहम्मद (Eid Milad-un-Nabi) का जीवन गरीबों और असहायों की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि मोहम्मद साहब ने इंसानियत, भाईचारे और शांति का संदेश दिया तथा विपरीत परिस्थितियों में भी मानवता का मार्ग नहीं छोड़ा।

Muslim society people in programme (Photo- Patrika)

वहीं नहरें काजी मौलाना अबुलेश आज़मी ने कहा कि पैगंबर का जीवन समस्त मानव जाति के लिए एक आदर्श है। उन्होंने कहा कि जब तक हम मानवता, करुणा और सहिष्णुता को जीवन में नहीं अपनाते, तब तक समाज से ऊंच-नीच और भेदभाव को मिटाना संभव (Eid Milad-un-Nabi) नहीं है।

इस दौरान महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अंबष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुस्लिम समुदाय से शफी अहमद, मोहम्मद इस्लाम, राशिद अंसारी, इरफान सिद्दीकी, दानिश रफीक और मोहम्मद हसीब खान समेत अन्य लोग शामिल रहे।

पंजाब बाढ़ पीडि़तों के लिए दिए 1 लाख रुपए

सिख समाज के प्रतिनिधियों ने भी मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सभी धर्मों के लिए प्रेरणा बताया। इस अवसर पर पंजाब बाढ़ पीडि़तो के लिए मुस्लिम समाज (Eid Milad-un-Nabi) की तरफ से 1 लाख की सहायता राशि गुरु सिंह सभा को दिया गया। साथ ही बाढ़ पीडि़तों के लिए सामूहिक दुआ भी की गई।

1 lakh helping money to Punjab flood efected (Photo- Patrika)

Eid Milad-un-Nabi: छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम (Eid Milad-un-Nabi) में शिक्षा, खेलकूद, समाज सेवा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

Honored to toppers (Photo- Patrika)

इस अवसर पर डॉ. एंटोनी बड़ा, बिशप (सरगुजा धर्मप्रान्त), फादर विलियम उर्रे (विकर जनरल, बिशप हाउस), गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह छाबड़ा, सचिव गुरु सिंह सभा हर्षदीप सिंह धंजल, रोटी बैंक की अध्यक्ष सीमा सोनी और उनकी टीम, अनोखी सोच संस्था के अध्यक्ष प्रकाश साहू शामिल थे।

Published on:
05 Sept 2025 04:24 pm