अंबिकापुर

भोजन की तलाश में एक साथ भटकते रहे हाथी और भालू, किसी ने क्लिक की बेहतरीन फोटो, आप भी देखें

जंगल से निकलकर हाथी व भालू एक साथ नजर आए भोजन की तलाश करते, नजारा देख ग्रामीण अचंभित
less than 1 minute read
Elephant and bear
Elephant and bear

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग के सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर व कोरिया जिले में हाथी व भालुओं का आतंक है। आए दिन ये लोगों की जान लेने के अलावा कइयों को घायल कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मानव का जंगल में धीरे-धीरे दखल हो रहा है, इस कारण इन जंगली जानवरों द्वारा लोगों पर हमले किए जा रहे हैं।

ऐसा कई बार देखा गया है कि हाथी व भालू जंगल से निकलकर शहर व गांव में घुस आते हैं। ऐसा ही एक नजारा सूरजपुर जिले के डुमरिया बीट में देखने को मिला, जहां हाथी व भालू भोजन की खोज में एक साथ विचरण करते दिखाई दे रहे हैं। इसकी फोटो वन विभाग द्वारा क्लिक की गई है।

bear in field" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/05/28/elephant-bear1_4633204-m.jpeg">

गौरतलब है कि सूरजपुर वन परिक्षेत्र के डूमरिया बीट में २६ हाथियों का दल सक्रिय है। हालांकि इस दल ने बस्ती के भीतर अब तक प्रवेश नहीं किया है। इसकी वजह से किसी प्रकार की जानमाल की नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। हाथी भोजन के जुगाड़़ में बस्ती के बाहर स्थित खेतों में अब पहुंच रहे है।

वे जंगल से बाहर खेतों में लगे रबी की फसलों को चट कर रहे हैं। हाथियों के साथ-साथ अब भालू भी खेतों में पहुंच रहे हैं। दोनों को एक साथ देखकर गांव वाले काफी अचंभित है।

Published on:
28 May 2019 05:31 pm
Also Read
View All
Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Ambikapur News: 19 वर्षीय युवक ने घुनघुट्टा बांध में लगाई छलांग, 20 घंटे बाद मिला शव, इंस्टाग्राम में लगाया था आशिकी-2 का स्टेट्स

Ambikapur Crime News: डीजे का साउंड कम करने कहा तो मां-बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, डीएसपी से भी हुई मारपीट

Ambikapur News: गणेश विसर्जन के दौरान DSP की पिटाई, अफसर ने बताई आपबीती, बोले- साइड देने के लिए कहा और शुरू कर दी मारपीट

Surguja Police: एसआई-एएसआई समेत 24 पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला, जानिए किसे मिला कौन सा थाना, कौन हुआ लाइन अटैच?