अंबिकापुर

नाले के पास शौच करने गया था ग्रामीण, पानी पीने पहुंचे हाथी ने कुचलकर मार डाला

Elephant killed villager: गांव से लगे नाले के पास गया था मृतक, तेंदूपत्ता तोड़ रहीं महिलाओं ने देखा तो गांव वालों को दी सूचना, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
2 min read
• •
Updated: 15 May 2023, 9:30 PM IST
Elephant killed villager
Elephant

अंबिकापुर. Elephant killed villager: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना खेत्र के ग्राम बगड़ा में सोमवार की सुबह एक हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। ग्रामीण गांव में ही नाला के समीप शौच के लिए गया था। इस दौरान उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने पहले तो उसे सूंड से उठाकर फेंक दिया और फिर पैर को कुचल दिया था। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगड़ा निवासी चरकु राजवाड़े पिता अनया राजवाड़े 55 वर्ष सोमवार की सुबह करीब 8 बजे गांव में ही नाला के समीप शौच के लिए गया था। नाले के पास ही छोटा झाड़ का जंगल है। वहां पहले से ही नाले में पानी पीने एक हाथी पहुंचा था, जिससे चरकु का सामना हो गया।

इसी बीच हाथी ने उसे सूंड से उठाकर फेंक दिया और कुचल दिया। हाथी उसे मृत समझकर वहां से चला गया। इधर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर कुछ महिलाएं तेंदू पत्ता तोड़ रहीं थी।

नजर पडऩे पर उन्होंने गांव वालों को जानकारी दी। सूचना पर परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर घर लाए। इधर सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।


इलाज के दौरान मौत
सूचना पर वन विभाग की टीम पीडि़त के घर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चरकु को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेेज अस्पताल भिजवाया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं वन अमले ने मृतक के परिजन को तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराया और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप