अंबिकापुर

Video: नगर पंचायत के 3 वार्डों में घुसा 11 हाथियों का दल, खदेडऩे सडक़ पर निकले लोग

Elephants news: सुबह-सुबह हाथियों के नगर में आ जाने से दहशत में आए लोग, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों को समझाइश दी ओर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2023, 1:38 PM IST
Elephants news
Elephants reached in Lakhanpur Nagar Panchayat

अंबिकापुर. Elephants news: सरगुजा संभाग में वर्षभर हाथियों की आवाजाही जारी रहती है। पिछले 1 महीने से 11 हाथी हाथी सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में उत्पात मचा रहे थे। इस दौरान हाथियों ने एक युवक को भी मार डाला था। इसी बीच शनिवार की सुबह करीब 6 बजे उदयपुर से निकलकर हाथियों का दल लखनपुर नगर पंचायत के 3 वार्डों में पहुंच गया। यह देख वार्डवासियों के बीच हडक़ंप मच गया। लोग अपने-अपने घरों से निकल गए और हो-हल्ला कर हाथियों को खदेड़ा। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।


शनिवार की सुबह लखनपुर नगर पंचायत में 11 हाथियों का दल घुस आया। यह देख लोग दहशत में आ गए । लोग अपने-अपने घरों से निकलकर हो-हल्ला करने लगे।

हाथी वार्ड क्रमांक-1, 2 व 15 में काफी देर तक घूमते रहे। इस दौरान लोगों ने शोर मचाकर उन्हें वार्डों से दूर किया। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी।

वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों को रिहायशी इलाके से दूर जंगल की ओर खदेड़ा गया। हाथियों से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।


1 महीने तक उदयपुर में मचाया उत्पात
11 हाथियों के दल ने पिछले 1 महीने से ज्यादा समय तक उदयपुर वन परिक्षेत्र में उत्पात मचाया था। कई बार हाथियों के उदयपुर-केदमा मार्ग पर आ जाने से आवागमन बंद करना पड़ा था।

15 दिन पूर्व हाथियों ने एक युवक को उस वक्त कुचलकर मार डाला था जब वह देर रात उन्हें खदेडऩे निकला था। फिलहाल हाथियों का दल लखनपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है।

Published on:
Also Read
View All
Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान