अंबिकापुर

जलाशय की भूमि को पट्टे का बताकर महिला कर रही थी अतिक्रमण, सरपंच व ग्रामीणों ने विरोध कर रोका निर्माण

Encroachment: शहर से सटे सकालो की 32 एकड़ जमीन पर जलाशय (Dam) का किया गया है निर्माण, एक हिस्सा सूख जाने पर महिला (Woman) द्वारा किया जा रहा था अतिक्रमण
2 min read
जलाशय की भूमि को पट्टे का बताकर महिला कर रही थी अतिक्रमण, सरपंच व ग्रामीणों ने विरोध कर रोका निर्माण
Villagers protest

अंबिकापुर. अंबिकापुर शहर से सटे ग्राम पंचायत सकालो स्थित जलाशय की भूमि पर अवैध अतिक्रमण (Encroachment) करने का मामला सामने आया है।

ग्राम वासियों का आरोप है कि एक महिला द्वारा जलाशय भूमि (Dam land) पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता (Executive engineer) को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की है।


शहर से लगे ग्राम पंचायत सकालो में ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार की योजना के तहत 32 एकड़ भूमि पर करोड़ों रुपए खर्च कर जलाशय का निर्माण किया गया है। इस जलाशय का ग्राम पंचायत के समस्त ग्रामीण निस्तारी के लिए उपयोग करते है। वही जलाशय का एक बड़ा हिस्सा सूख चूका है।

एक महिला द्वारा जलाशय के सूखे हुए हिस्से पर अतिक्रमण (Encroachment) किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के बाहर की एक महिला द्वारा जलाशय की भूमि पर यह कह कर अतिक्रमण किया जा है कि उक्त भूमि उसके पट्टे की है।

जबकि ग्राम पंचायत की सरपंच पूनम टेकाम का कहना है कि उक्त भूमि जलाशय की भूमि है और इस पर ग्राम पंचायत का अधिकार है। वहीं बुधवार को जलाशय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए सरपंच और ग्रामीणों ने मिलकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया।


ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि अतिक्रमण पर रोक लगाई जाए। साथ ही महिला के खिलाफ जांच कर उचित कार्यवाही की जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी हाल में वहां अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।

Published on:
27 Jan 2021 08:17 pm
Also Read
View All
BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

Ambikapur News: किराए के मकान में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने 3 दिन बाद ही ब्वायफ्रेंड को कर लिया गिरफ्तार

Ambikapur Dilapidated Roads: मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, कहा- कब बनेंगीं अंबिकापुर की जर्जर और गड्ढे वाली सडक़ें? See Video

IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे से मारपीट, लूटे रुपए, आरोपी बोले- हम यहां के दादा हैं