अंबिकापुर

Escaped female prisoner arrest: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से नवजात को लेकर फरार महिला बंदी झारखंड से गिरफ्तार, प्रहरी को दिया था चकमा

Escaped female prisoner arrest: एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय महिला को रामानुजगंज जेल से महिला केंद्रीय जल अंबिकापुर में किया गया था निरुद्ध, प्रसव के लिए अस्पताल में कराया गया था भर्ती
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2024, 5:43 PM IST
Escaped female prisoner arrest
Accused Pooja Gupta

अंबिकापुर। Escaped female prisoner arrest: महिला प्रहरी को चकमा देकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से अपने नवजात बच्चे को लेकर फरार महिला बंदी को 9 दिन बाद पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार (Escaped female prisoner arrest) किया है। महिला एनडीपीएस एक्ट के मामले में सेंट्रल जेल अंबिकापुर में बंद थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे अगस्त माह में भर्ती कराया गया था। उसने यहां बच्चे को जन्म दिया था। 9 सितंबर को पुलिस ने एसएनसीयू में भर्ती बच्चे को उसे सौंपा था। इसी दौरान वह बच्चे को लेकर फरार हो गई थी।

Medical college hospital

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आरागाही निवासी 23 वर्षीय महिला पूजा गुप्ता पति सुनील धर गुप्ता को फरवरी माह में एनडीपीएस के एक मामले में गिरफ्तार (Escaped female prisoner arrest) किया गया था। इस दौरान वह गर्भवती थी। महिला की देखभाल के हिसाब से उसे रामानुजगंज जेल से शिफ्ट अंबिकापुर सेंट्रल जेल में रखा गया था।

इसी बीच अगस्त माह में प्रसव पीड़ा होने पर सेंट्रल जेल प्रबंधन द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच में भर्ती कराया गया था। यहां उसने (Escaped female prisoner arrest) प्री-मेच्योर बच्चे को जन्म दिया था। ऐसे में बच्चे को एसएनसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा था।

Escaped female prisoner arrest: बच्चे को लेकर हो गई थी फरार

बच्चे की हालत में जब सुधार हुआ तो उसे 9 सितंबर को मां के सुपुर्द कया गया। उसी रात करीब 2 बजे वह टॉयलेट जाने के बहाने महिला जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार (Escaped female prisoner arrest) हो गई थी।

इस मामले में जेल अधीक्षक ने प्रहरी को निलंबित भी कर दिया था। वहीं फरार महिला बंदी के खिलाफ मणिपुर पुलिस ने धारा 262 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु की थी।

Accused Pooja Gupta

झारखंड के विश्रामपुर से गिरफ्तार

पुलिस द्वारा अस्पताल से फरार महिला बंदी की सरगर्मी से तलाश (Escaped female prisoner arrest) की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला बंदी पूजा गुप्ता को झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत ग्राम नवाडीकला, बिश्रामपुर से गिरफ्तार किया। महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से पुलिस उसे अंबिकापुर लेकर आई और गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, मुकेश चौधरी, अतुल शर्मा, महिला आरक्षक नीलम यादव शामिल रहे।

Updated on:
19 Sep 2024, 5:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज