महिला बंदी के बच्चे के साथ फरार (Prisoner escaped with newborn) होने की घटना से जेल महकमे में हडक़ंप मच गया। फिर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन महिला का पता नहीं चल सका। इधर सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर सेंट्रल जेल के अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्रिय ने महिला जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया है।