अंबिकापुर

Exam Date Change: होली के चलते बदला एग्जाम शेड्यूल! 3 और 5 मार्च की परीक्षाएं टली, छात्रों को राहत

Exam Date Change: अंबिकापुर जिले में होली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा के मद्देनजर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव का निर्णय लिया है।

less than 1 minute read
Exam Date Change: होली के चलते बदला एग्जाम शेड्यूल! 3 और 5 मार्च की परीक्षाएं टली, छात्रों को राहत(photo-AI)

Exam Date Change: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में होली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा के मद्देनजर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव का निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय विद्यालयों- बोर्ड सीजी, सीबीएसई और आईसीएसई- के प्राचार्यों/प्रधान पाठकों को निर्देश जारी कर 3 मार्च 2026 और 5 मार्च 2026 को प्रस्तावित स्थानीय परीक्षाएं आयोजित नहीं करने को कहा है।

Exam Date Change: आवागमन की समस्या को देखते लिया गया निर्णय

जनप्रतिनिधियों और अभिभावक संघों द्वारा अवगत कराया गया था कि 4 मार्च 2026 को होली पर्व होने के कारण एक दिन पहले और एक दिन बाद विद्यार्थियों को आवागमन में कठिनाई हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथियों में संशोधन का अनुरोध किया गया था।

संशोधित तिथियों की सूचना देने के निर्देश

जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित तिथियों की परीक्षाएं स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को कहा गया है कि संशोधित परीक्षा तिथियों की सूचना समय पर विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस निर्णय से होली पर्व के दौरान विद्यार्थियों को असुविधा से राहत मिलने की उम्मीद है।

Published on:
27 Feb 2026 05:00 pm
Also Read
View All
Encroachment on lands: राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की जमीन पर एक धर्म विशेष के लोगों का कब्जा, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

Mayor drank supply water: महापौर ने पीकर दिखाया सप्लाई का पानी, पानी के सभी सैंपल जांच में मिले सही, कांग्रेस पर अफवाह फैलाने का आरोप

Tension in Gudari chowk: गुदरी चौक में ट्रांसफॉर्मर हटाने को लेकर अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय लोगों में झड़प, दिनभर रहा तनाव

Road accident: 2 बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, सिर के बल सडक़ पर गिरे 2 युवकों की मौत

Blasting in crusher plant: पत्थर तोडऩे किए जा रहे ब्लास्ट से घरों में पड़ रही दरारें, विरोध पर क्रशर मशीन में डालने की दी जाती है धमकी

अगली खबर