17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Attack and loot: 4 नकाबपोश बदमाशों ने पीछा कर रुकवाया पिकअप, फिर ड्राइवर पर चाकू और पत्थर से हमला कर लूट लिए 51 हजार

Attack and loot: सीतापुर थाना क्षेत्र के बेनई जंगल की घटना, बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप को ओवरटेक कर गाड़ी रुकवाई और उसे गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला

2 min read
Google source verification
Attack and loot

Loot accused (demo pic)

अंबिकापुर/सीतापुर. सीतापुर थाना क्षेत्र के बेनई जंगल में सोमवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक पिकअप को रूकवाया और चालक पर चाकू और पत्थर से हमला (Attack and loot) कर उसे घायल कर दिया। लुटेरों ने चालक के पास से 51 हजार रुपए और मोबाइल लूट कर भाग गए। घायल पिकअप चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायकेरा निवासी समीर उल्लाह खान पिता अब्दुल्लाह खान उम्र ३१ वर्ष सीतापुर के सुनीता फर्नीचर में पिकअप वाहन का ड्राइवर है। सोमवार को वह पिकअप में फर्नीचर लोड कर सप्लाई करने के लिए जशपुर जिले के बगीचा गया था। चालक समीर उल्लाह (Attack and loot) को फर्नीचर के 51 हजार रुपए मिले थे।

वह फर्नीचर अनलोड करने के बाद सीतापुर लौट रहा था। समीर उल्लाह खान ने बताया कि रात करीब 8 बजे वह बेनई जंगल में हनुमान मंदिर के पास पहुंचा था। इधर दो बाइक में सवार 4 नकाबपोश बदमाश (Attack and loot) उसका पीछा कर रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप को ओवरटेक कर गाड़ी रुकवाई और उसे गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला।

विरोध करने पर चाकू से किया हमला

बदमाशों ने चाकू की नोक पर पिकअप ड्राइवर से पैसों की मांग की। विरोध करने पर उन्होंने चाकू और पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह घायल (Attack and loot) हो गया। उसके पास रखे 51 हजार 200 रुपए और मोबाइल लूट लिए। लूट के बाद युवक अपनी बाइकों से भाग निकले। घायल अवस्था में समीर उल्लाह खान सीतापुर पहुंचा और घटना की सूचना सुनीता फर्नीचर के संचालक को दी। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

अपराध दर्ज, विवेचना शुरू

चालम समीर उल्लाह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले (Attack and loot) में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 309(6) के तहत एफआईआर दर्ज किया है। पिकअप ड्राइवर ने बताया कि आरोपी पल्सर बाइक में सवार थे और सभी की उम्र 20 से 30 साल के बीच थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग