13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hit and Run: बाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार, 2 की मौत, 1 घायल

Hit and Run: आधी रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 1 की मौके पर दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, तीसरे का इलाज जारी

2 min read
Google source verification
Hit and run

Relatives in hospital (PHoto- Patrika)

वाड्रफनगर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में रविवार की रात एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ। वाड्रफनगर पुलिस चौकी अंतर्गत भगवानपुर-मेंढारी रोड पर रात करीब 2 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। हादसे (Hit and Run) में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के लिए अम्बिकापुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरे युवक का इलाज जारी है।

बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोखरा निवासी अजय कुशवाहा 24 वर्ष वाड्रफनगर निवासी लखन विश्वकर्मा के घर रहकर उसके गैरेज (Hit and Run) में काम करता था। 12 अप्रैल की रात करीब 2 बजे अजय कुशवाहा, वाड्रफनगर निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा 22 वर्ष और श्याम सांडिल्य के साथ बाइक से घूमने निकला था।

तीनों वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत भगवानपुर-मेंढारी मार्ग पर ग्राम भगवानपुर के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार (Hit and Run) हो गया।

हादसे में धर्मेंद्र विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत (Hit and Run) हो गई, जबकि अजय कुशवाहा और श्याम सांडिल्य को वाड्रफनगर अस्पताल ले जाया गया। यहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया।

Hit and Run: दूसरे युवक ने रास्ते में तोड़ा दम

रेफर किए जाने के बाद दोनों को अंबिकापुर लाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अजय कुशवाहा की भी मौत हो गई। वहीं श्याम सांडिल्य का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इजाज चल रहा है।

सूचना पर पहुंचे मृतकों (Hit and Run) के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सोमवार की सुबह पीएम पश्चात पुलिस ने दोनों युवकों का शव उनके परिजन को सौंपा। इधर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।