21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CMO Diesel Scam: सीएमओ ने की थी 884 लीटर डीजल की चोरी, जांच समिति ने कलेक्टर को भेजी रिपोर्ट, लिखा- मामला सही, लेकिन…

CMO Diesel Scam: डीजल चोरी का आरोप तय होने के 3 माह बाद भी राजपुर नगर पंचायत के सीएमओ पर कार्रवाई नहीं, जांच समिति ने की थी वसूली की अनुशंसा

2 min read
Google source verification
CMO Diesel scam, Rajpur CMO, CMO Ravindra Lal

Nagar Panchayat Rajpur (Photo- Patrika)

राजपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले अंतर्गत नगर पंचायत राजपुर के सीएमओ रविन्द्र लाल पर 884 लीटर डीजल चोरी का आरोप लगा था। जांच समिति की रिपोर्ट में मामला (Diesel Scam) सही पाए जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने 18 सितंबर 2025 को कलेक्टर को शिकायती आवेदन सौंपकर लाखों रुपए के डीजल घोटाले का आरोप लगाया था। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर कार्यालय द्वारा 25 सितंबर 2025 को 3 सदस्यीय जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया था।

जांच समिति में अपर कलेक्टर प्रमोद गुप्ता को अध्यक्ष तथा जिला कोषालय अधिकारी दशरथ सोनी एवं एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान को सदस्य बनाया गया था। समिति को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट (Rajpur CMO diesel scam) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी मामले (Diesel scam in Rajpur Nagar Panchayat) में पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता को सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी में जांच समिति की रिपोर्ट में कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि सीएमओ रविन्द्र लाल द्वारा नगर पंचायत में कूट रचना करते हुए 2 अलग-अलग लॉग बुक एक ही समय एवं एक ही पेन की स्याही से लिखी गई प्रतीत होती हैं।

वहीं अभिलेखों के मिलान में वास्तविक खपत से 884 लीटर डीजल अधिक दर्शाया गया है। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लगाए गए डीजल चोरी (Diesel theft) के आरोप को प्रथम दृष्टया सही माना है।

सीएमओ से वसूली की अनुशंसा

साथ ही सीएमओ रविन्द्र लाल (Rajpur CMO Ravindra Lal) से 84 हजार 864 रुपए की वसूली की अनुशंसा भी की गई है। रिपोर्ट में शासकीय राशि के दुरुपयोग, शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही तथा अनुशासनहीनता का उल्लेख भी किया गया है।

हालांकि जांच रिपोर्ट प्रस्तुत हुए 3 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

CMO Diesel Scam: मुझे कोई पत्र नहीं मिला

इस संबंध में नगर पंचायत राजपुर के सीएमओ रविंद्र लाल (Rajpur CMO) का कहना है कि डीजल चोरी के शिकायत की जांच रिपोर्ट के संबंध में अब तक कोई पत्र मुझे कोई प्राप्त नहीं हुआ है। जिला प्रशासन से पत्र प्राप्त होने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग