अंबिकापुर

Fake note case: पोस्ट ऑफिस में 29 हजार के जाली नोट जमा करने आया था आरोपी, कोर्ट ने सुनाया 5 साल का कठोर कारावास

Fake note case: पर्ची भरने के बाद कैश काउंटर में 1 लाख रुपए जमा करने के दौरान पकड़ा गया था आरोपी, गिनती मशीन ने 500-500 के 58 नोट को फेंक दिया था बाहर
2 min read
Fake note
Fake note and accused

अंबिकापुर. 1 वर्ष पूर्व अंबिकापुर पोस्ट ऑफिस में 29 हजार रुपए नकली नोट जमा करते एक व्यक्ति पकड़ा गया था। आरोपी 1 लाख रुपए जमा करने आया था। इसमें 500-500 के 58 नोट (Fake note case) नकली पाए गए थे। इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 489 ख एवं 489 ग के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। मामले में 25 जून को कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाते हुए 5 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

Accused who caught with fake note

सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुरियाबिरा निवासी कपिल गिरी पिता झंकर गिरी 46 वर्ष का अंबिकापुर मुख्य डाकघर में बचत खाता है। वह 14 मई 2024 को अपने खाते में 1 लाख रुपए जमा करने आया था। उसने पर्ची भरा और 1 लाख रुपया काउंटर पर जमा (Fake note case) करने के लिए दिया।

इस दौरान काउंटर ड्यूटी पर मौजूद पीए नीलमणी केरकेट्टा ने रुपए की गिनती की तो 500-500 के 58 नोट अर्थात 29 हजार रुपए नकली (Fake note case) पाए गए। इसके बाद कैशियर ने मामले की जानकारी नायब पोस्ट मास्टर मनोज कुमार पांडेय को दी।

Seized fake 500-500 Rupees

पोस्ट मास्टर ने मामले (Fake note case) की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 489 ख एवं 489 ग के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया था।

Fake note case: 5 वर्ष कठोर कारावास की सजा

मामले (Fake note case) की सुनवाई न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनआईए अंबिकापुर पीठासीन अधिकारी केएल चरयाणी के यहां चल रही थी। 25 जून को साक्ष्य व गवाहों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को 5 वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

Updated on:
25 Jun 2025 08:33 pm
Published on:
25 Jun 2025 08:33 pm
Also Read
View All
Ambikapur Ganpati Dham: हाथी पखना गणपति धाम में जयघोष के साथ हुई महाआरती, सीएम ने यहां के लिए स्वीकृत किए हैं 1 करोड़ रुपए

Ambikapur News: बेटी के पास नोएडा गई महिला, इधर घर में घुस गए 3 नाबालिग चोर, चोरी के बाद कमरों में किया टॉयलेट

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए

Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट की हत्या का आरोपी सुपारी किलर झारखंड से गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू और 6 कारतूस बरामद