अंबिकापुर

बाइक सवार युवक को रुकवाकर बोला- मैं पुलिसवाला हूं, फिर किया घिनौना काम, जब सामने आई हकीकत तो…

शहर से घर लौटने के दौरान युवक को बनाया अपना शिकार (Robbery), पीडि़त युवक ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
less than 1 minute read
Fake police
Fake police

अंबिकापुर. खुद को पुलिस वाला बताकर एक युवक ने बाइक से दरिमा की तरफ जा रहे युवक को रोककर वाहन के दस्तावेजों की मांग की। उसने बाइक सवार से हेलमेट नहीं पहनने पर थाने चलने की बात कर बीच सड़क पर उससे मोबाइल व घड़ी लूट (Robbery) ली। युवक ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है।


अंबिकापुर (Ambikapur) से लगे दरिमा मोड़ पर अपने भाई के साथ रहने वाला मनीष गुप्ता पिता रामजी गुप्ता प्रतीक्षा बस स्टैंड में घड़ी और चश्मा बेचने का काम करता है। गुरुवार को वह बस स्टैंड से वापस दरिमा मोड़ बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान खरसिया चौक पर उसे एक युवक (Robbery) ने हाथ देकर रुकवाया।

उसने अपने आपको पुलिस (Police) वाला बताकर बाइक के दस्तावेज देने को कहा। दस्तावेज दिखाने के बाद युवक ने उसे कहा कि हेलमेट नहीं पहने हो, थाना चलो। थाना ले जाने के लिए युवक बाइक पर सवार हो गया था।

फिर बीच सड़क पर उसने बाइक सवार मनीष गुप्ता से 2 घड़ी व मोबाइल लूट (Robbery) ली और फरार हो गया। मनीष ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

Published on:
28 Jun 2019 05:14 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन