अंबिकापुर

Farmer murder: जमीन विवाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर किसान की हत्या, दिनदहाड़े खेत में ही रौंद डाला, 2 महिला समेत 8 गिरफ्तार

Farmer murder in Surguja: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलमा की घटना, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद

3 min read
Farmer murder to crushed by tractor
Farmer murder, खेत में पड़ी किसान की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम पंचायत सिलमा से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरअसल जमीन विवाद में रविवार की सुबह एक बुजुर्ग किसान की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या (Farmer murder in land dispute) कर दी गई। मामला पारिवारिक जमीन का है तथा केस न्यायालय में भी चल रहा है। 4 दिन पहले मृतक मामले को लेकर थाने भी पहुंचा था। इसी बीच रविवार की सुबह उसकी और उसके परिवार के लोगों की विवादित जमीन पर लाठी-डंडे से पिटाई की गई, पिुर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इधर सूचना मिलते ही बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। उन्होंने मृतक का शव पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है। मामले में पुलिस ने 2 महिला समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलमा निवासी होस राम पैंकरा पिता जयराम 57 वर्ष का ग्राम पथरई निवासी बजरंग पैंकरा से लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद (Farmer crushed by tractor) चल रहा था। विवादित जमीन पथरई से लगे लालमाटी में स्थित है। दोनों का कहना था कि जमीन उनकी है। दो महीने पहले इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी।

Farmer murder, खेत में पड़ी किसान की लाश (Photo- Patrika)

इसी बीच रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे बजरंग पैकरा का बेटा ट्रैक्टर लेकर विवादित जमीन की जुताई करने पहुंचा था। उसके साथ परिवार के अन्य 7 सदस्य भी थे। यह बात जब होस राम पैंकरा को चली तो वह अपने परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंचा। खेत जुताई से मना करने पर बजरंग पैंकरा व उसके परिवार के सदस्यों ने होसराम और उसके परिजनों की लाठी-डंडे से बेदम पिटाई (Farmer's beaten brutally) की।

इसके बाद खेत में गिरे होस राम के ऊपर ऊपर उमेश नामक युवक ने ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी। सिर पर दोनों पैरों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की वारदात (Farmer murder in field) को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव दौडक़र मौके पर पहुंचा। इसके बाद मामले की सूचना बतौली पुलिस को दी गई।

Farmer murder in Ambikapur: पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

दिनदहाड़े ट्रैक्टर से रौंदकर बुजुर्ग किसान की हत्या की सूचना मिलते ही बतौली थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। बुजुर्ग के कान से खून निकल रहा था तथा शरीर पर ट्रैक्टर के पहियों के निशान थे। फिर पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

Farmer murder, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा (Photo- Patrika)

इधर पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपियों के घर पर छापा मारा। इसके बाद पुलिस ने हत्या में शामिल भुवनेश्वर, बजरंग, उमेश, मनोज, रघुनंदन, बोधन, कमली और प्यारी (Farmer murder accused) को गिरफ्तार कर लिया। ट्रैक्टर उमेश चला रहा था।

वसीयतनामा को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि जिस भूमि को लेकर विवाद चल रहा है वह कामेश्वरी नामक महिला के नाम दर्ज था। महिला नि:संतान थी, इस वजह से उसकी देखरेख धनेश्वरी करती थी। इस वजह से भूमि का वसीयतनामा धनेश्वरी के पक्ष में किए जाने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरा पक्ष भी उक्त जमीन पर अपना दावा प्रस्तुत कर रहा है। यह मामला राजस्व न्यायालय में भी चल रहा है। इसी बीच इस वारदात (Farmer murder in land dispute in Batauli) को अंजाम दिया गया।

Published on:
14 Jun 2026 05:23 pm
Also Read
View All