अंबिकापुर

3 लाख में किसान ने खरीदी थी सोने की ईंट, जौहरी के पास गया तो सामने आई ये सच्चाई

चार लोगों ने मिलकर किसान को लगाई थी लाखों रुपए की चपत, 3 को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मास्टर माइंड हो गया फरार

3 min read
Swindle accused
Accused in police custody

अंबिकापुर. एक साल पूर्व सूरजपुर जिले के भटगांव के एक किसान को चार लोगों ने 3 लाख रुपए में सोने के ईंट बेची थी। कुछ दिन बाद जब किसान ने ईंट की जांच कराई तो वह पीतल निकला। जौहरी की बात सुनकर उसके होश उड़ गए। इसकी शिकायत किसान ने कोतवाली में दर्ज कराई थी।

पुलिस अज्ञात के खिलाफ 420 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चारों जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम खारपानी में पहुंचे हैं। सूचना पर पुलिस ने सोमवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ठगी का मास्टर माइंड पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सभी किसान से ठगी के रुपए का बंटवारा करने पहुंचे थे।


सूरजपुर जिले के भटगांव निवासी ५० वर्षीय खिन्नाराम ने प्राइवेट बैंक से लोन पर टै्रक्टर खरीदी थी। किश्त न पटाने पर बैंक वालों ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया था। एक वर्ष पूर्व इसके दस्तावेज एक व्यक्ति के हाथ लग गए। उक्त व्यक्ति एजेंट बनकर खिन्नाराम के घर पहुंचा और कुछ पैसे देकर ट्रैक्टर को छुड़वा देने की बात कही थी।

दूसरे दिन जब पुन: उसके घर पहुंचा तो एजेंट के साथ ३ और लोग थे। उसमें से एक ने दूसरे से कहा कि मेरे पास सोने की एक ईंट है। मुझे रुपयों की जरूरत है इसलिए मैं इसे बेचना चाहूता हूं। दूसरे ने पूछा कि कितने में बेचोगे। इस पर उसने 6 लाख में देने की बात कही। दोनों की ये बातें खिन्नाराम सुन रहा था। उसी दौरान एजेंट बनकर पहुंचा व्यक्ति खिन्नाराम को जाल में फंसाने लगा।

एजेंट ने उससे कहा कि हम दोनों तीन-तीन लाख में इसे खरीद लेते हैं। इस बात पर खिन्नाराम तैयार हो गया। इसके बाद चारों ने 9 मई 2017 को खिन्नाराम को अंबिकापुर के खरसिया चौक पर बुलाया। इसके बाद उससे 3 लाख रुपए लेकर उसे सोने की ईंट थमा दी।

कुछ दिन बात उसने जब सोने की ईंट की जौहरी से जांच कराई तो पता चला कि वह पीतल है। उसे तुरंत समझ में आ गया कि वह ठगा जा चुका है। इसकी शिकायत उसने तत्काल कोतवाली में की। पुलिस धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।


मोबाइल पर दी धमकी
थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के कुछ दिन बाद आरोपियों ने खिन्नाराम के मोबाइल पर कॉल किया। उन्होंने धमकी देते हुए उससे कहा कि यदि थाने में शिकायत की तो ठीक नहीं होहगा। खिनाराम ने इस बात की जानकारी भी कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस उक्त नंबर के कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।


3 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चारों आरोपी जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम खारपानी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम खारपानी निवासी 60 वर्षीय बिगना साय, बगीचा निवासी 46 वर्षीय समोसित राम उर्फ सिदार्थ उर्फ घुटलू, कोरिया जिले के पटना झुनझुनपारा निवासी 27 वर्षीय विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं ठगी का मास्टरमाइंड विजय मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबुल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पूर्व में लगाई गई धारा 420 व धमकी देने के आरोप में धारा 506 व 34 जोड़कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


पूर्व में भी कर चुके हैं ठगी
चारों आरोपी एक गिरोह के साथ मिलकर ठगी करते हैं। पूर्व में भी आरोपी बैठकुंठपुर, चरचा तथा जशपुर में कई लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी की है। चारो आरोपी ठगी के आरोप में कोरिया जेल में बंद थे। सभी कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर रिहा हुए थे।


रुपए की बंटवारा करने पहुंचे थे आरोपी
चारों आरोपी खारपानी निवासी बिगना साय के घर ठगी के रुपए को आपस में बांटने पहुंचे थे। आरोपियों द्वारा खिन्नाराम से की 3 लाख रुपए की ठगी के बाद कुछ रुपयों को बंटवारा कर लिया था। कुछ रुपए का बंटवारा करने वे बिगना के घर पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई। मौके से पुलिस ने दो बाइक भी जब्त की है।

Published on:
28 May 2018 08:45 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: कोरिया तिहरे हत्याकांड के 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाए गए थे भाजपा नेता समेत 3 लोग

Protest of Liquor Shop Video: बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से हटाओ शराब दुकान, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

Brutality with Wife: हैवानियत ऐसी कि शैतान भी हाथ जोड़ ले! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कर कालिख पोती, मारी लात, गिलास में भरकर पिलाया पेशाब

Crime Against Girl: अंबिकापुर आई युवती की युवक ने 4 साल तक लूटी आबरू, बहन ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, भाई-बहन पर एफआईआर दर्ज

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 5 अब भी फरार