अंबिकापुर

मामूली बात पर बेटे ने पिता को डंडे से इतना मारा कि हो गई मौत, बचाने पहुंची मां की भी बेरहमी से पिटाई

Father murder: माता-पिता को बेरहमी से पीटने (Brutally beaten) के बाद फरार हो गया था आरोपी, जंगल में छिपकर सप्ताहभर से रह रहा था, पुलिस (Police) ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा, भेजा गया जेल
2 min read
Father murder
Murder accused arrested

अंबिकापुर. Father murder: 8 सितंबर की रात को कलयुगी पुत्र ने माता-पिता की लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी थी। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी जंगल (Forest) में छिप कर रह रहा था। धौरपुर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। दरअसल आरोपी के पिता ने घटना दिवस उससे कहा था कि सिर्फ घुमते रहते हो और कोई काम भी नहीं करते। इससे वह काफी नाराज हो गया और डंडे से उसकी पिटाई करने लगा। मां बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी बेरहमी से पीटा था।


सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा निवासी नईहर साय 8 सितंबर की रात को घुम कर घर आया। इस दौरान पिता नामिक साय ने उससे कहा कि अनाश्यक इधर-उधर घुमते रहते हो, कुछ काम नहीं करते हो। इस बात से बेटा नाराज होकर पास में रखे डण्डे से पिता की पिटाई करने लगा।

इस दौरान मां कोंदी बाई बीच-बचाव करने पहुंची तो उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे दोनों मौके पर ही बेहोश हो गए थे। बाद में दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां इलाज के दौरान 9 सितंबर को पिता की मौत हो गई। मामले में जिला अस्पताल पुलिस सहायता केंद्र से मर्ग डायरी प्राप्त होने पर धौरपुर थाना में मर्ग कायम कर आरोपी के खिलाफ धारा 302 व 307 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।


जंगल में छिप कर रह रहा था आरोपी
घटना के बाद धौरपुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। एसडीओपी सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी धौरपुर उपनिरीक्षक भोज कुमार गुप्ता द्वारा टीम गठित कर जंगल में छिपकर रह रहे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिता की हत्या के आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में विजय गुप्ता, आरक्षक अरविंद सिंह, बालकेश्वर सिंह, सैनाथ लकड़ा, नेस्तोर कुजूर, कष्टहरण पैकरा, भोला पैकरा व रूस्तम सिंह शामिल रहे।

Published on:
17 Sept 2022 09:06 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत