अंबिकापुर

फेसबुक पर युवती से दोस्ती कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल कर दूंगा कहकर मांगे 4 लाख, नोएडा से गिरफ्तार

Blackmailing: एक युवती की दोस्ती फेसबुक (Facebook) के माध्यम से एक युवक से हुई थी, फेसबुक से चैटिंग के बाद धीरे-धीरे वाट्सएप कॉल के माध्यम से दोनों के बीच बातचीत होने लगी, इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का अश्लील वीडियो (Obscene video) बना लिया
2 min read
Blackmail
Young man arrested from Noida

अंबिकापुर. Blackmailing: सोशल मीडिया के माध्यम से क्राइम काफी बढ़ गया है, इसकी चपेट में खासकर किशोरी व युवतियां आ रही हैं। एफबी पर दोस्ती कर बलात्कार (Rape) जैसी वारदात को भी अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में फेसबुक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के एक युवक ने पहले शहर की युवती से दोस्ती की, फिर उसे झांसे में लेकर उसका अश्लील वीडियो (Obscene video) बना लिया था। इसके बाद युवती को ब्लैकमेल (Blackmailing) करना शुरू कर दिया। उसने युवती से 4 लाख रुपए की मांग की थी। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। युवती की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


अंबिकापुर शहर की एक युवती की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से एक युवक से हुई थी। फेसबुक से चैटिंग के बाद धीरे-धीरे वाट्सएप कॉल के माध्यम से दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का अश्लील वीडियो बना लिया।

इसके बाद उसने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक ने युवती से 4 लाख रुपए की मांग की थी। रुपए नहीं देने पर युवक उक्त अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। युवक की इस हरकत से युवती काफी परेशान हो गई थी।


थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने हिम्मत जुटाई और मामले की रिपोर्ट ३ मई को कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से आरोपी का पहले लोकेशन ट्रेस किया, इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।


उत्तर प्रदेश का है युवक, गया जेल
युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी युवक विष्णु शर्मा पिता जदू शर्मा २६ वर्ष यूपी के मथुरा जिले के दलौता का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अंबिकापुर लाई और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल दाखिल कर दिया है।

Published on:
07 May 2022 11:41 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश