अंबिकापुर

Female Tourist Died: मैनपाट घूमकर लौट रही महिला टूरिस्ट की सडक़ हादसे में मौत, खाना बन गया काल

Female Tourist Died: बलौदा बाजार से बस में सवार होकर मैनपाट पहुंचे थे करीब 35 महिला-पुरुष व बच्चे, खाना पकाने के बाद सभी ने खाया, फिर महिला के साथ हो गया हादसा

2 min read
Dead body (Demo pic)

अंबिकापुर. मैनपाट घूमकर लौट रही महिला पर्यटक की सडक़ हादसे (Road accident) में मौत हो गई। एनएच किनारे खाना खाना उसके लिए काल बन गया। दरअसल बलौदा बाजार से 30 से 35 लोग बस में सवार होकर मैनपाट घूमने आए थे। मैनपाट घूमने के बाद सभी 21 मई को वापस लौट रहे थे। रास्ते में बस रोककर सभी ने खाना पकाया और खाया। महिला जूठे पत्तल फेंकने के लिए सडक़ पर कर रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के भाटापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुरमा निवासी देवकी बाई पाल पति विशंभर पाल उम्र ५५ वर्ष परिवार व अन्य लोगों के साथ बस से मैनपाट (Tourist spot Mainpat) घूमने आई थी। बस में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे। मैनपाट घूमने के बाद सभी अंबिकापुर पहुंचे और यहां मां महामाया का दर्शन कर वापस जाने निकले थे।

ये भी पढ़ें

Ajab-Gajab: छत्तीसगढ़ के इस शख्स ने सूर्य को एकटक 12.53 मिनट तक देखा, World Records India देखा ये खास अवार्ड

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर स्थित मेन्ड्राकला पेट्रोल पंप के पास सडक़ किनारे खाली मैदान में बस रोक कर सभी खाना पकाया और खाया। देवकी बाई खाना खाने के बाद जूठे पत्तल को फेंकने के लिए सडक़ पार कर रही थी। इसी दौरान उसे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। टक्कर मारने (Death in Road accident) के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया। यह देख वहां मौजूद महिला के पति समेत अन्य पर्यटक पहुंचे।

Female Tourist Died: अस्पताल लाते रास्ते में तोड़ा दम

वाहन की टक्कर से महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें (Female tourist died in road accident) आई थीं। बेहोशी की हालत में महिला का पति और साथ के अन्य लोग उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार को शव का पीएम के पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया। महिला की मौत से उसके पति समेत अन्य परिजनों में मातम पसरा हुआ है। इधर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें

Minister Netam Statement: दिल्ली वाले बयान को लेकर मंत्री नेताम ने ली चुटकी, कहा- प्रदेश के नेता टीएस सिंहदेव को पचा नहीं पा रहे, साइड करना चाहते हैं…
Published on:
22 May 2026 08:24 pm
Also Read
View All
Ajab-Gajab: छत्तीसगढ़ के इस शख्स ने सूर्य को एकटक 12.53 मिनट तक देखा, World Records India देखा ये खास अवार्ड

Minister Netam Statement: दिल्ली वाले बयान को लेकर मंत्री नेताम ने ली चुटकी, कहा- प्रदेश के नेता टीएस सिंहदेव को पचा नहीं पा रहे, साइड करना चाहते हैं…

Chhattisgarh Congress Politics: पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की सलाह पर पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव बोले- मुझमें अभी भी युवाओं जैसी ऊर्जा

Kudargarh Dham Fire video: सूरजपुर के कुदरगढ़ धाम में लगी भीषण आग, जल गई पुजारियों की झोपड़ी-शेड, मची अफरा-तफरी

Power cut in Ambikapur: 42 डिग्री तापमान के बीच घंटों बिजली गुल, शहरवासियों ने बिजली दफ्तर का किया घेराव, गुस्सा देख भागे कर्मचारी