अंबिकापुर

FIR against Sitapur MLA: विधायक और उनके दर्जनभर समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, नायब तहसीलदार से की थी मारपीट

FIR against Sitapur MLA: मैनपाट अंतर्गत राजापुर उपतहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार से मारपीट का मामला, विधायक की चचेरी बहन से बद्सलूकी के आरोपी में हुई थी पिटाई
2 min read
FIR against Sitapur MLA
Sitapur MLA and Naib Tehsildar (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से बुधवार की शाम राजापुर चौराहे पर विधायक और उनके समर्थकों ने मारपीट की थी। इस मामले (FIR against Sitapur MLA) में नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम, राजा, पंकज गुप्ता समेत और उनके दर्जनभर समर्थकों के खिलाफ गैरजमानती धाराओं 221, 121 (1), 191(2) तथा 132 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं विधायक की चचेरी बहन की रिपोर्ट पर नायब तहसीलदार के खिलाफ सीतापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक संघ इकाई सरगुजा ने इस घटना के विरोध तथा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसे लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

बता दें कि सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो (Sitapur MLA Ramkumar Toppo) की चचेरी बहन ग्राम कोटछाल निवासी सीमा धनकी ने राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर बद्सलूकी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि बुधवार की शाम करीब 5 बजे उप तहसील कार्यालय राजापुर पहुंचीं।

MLA cousin lodged FIR (Photo- Patrika)

उन्होंने शाख शोध प्रमाण पत्र पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक (Naib Tehsildar) को हस्ताक्षर करने कहा। इस पर नायब तहसीलदार ने उनसे कहा कि आप कौन होती हो मुझे हस्ताक्षर करने को कहने वाली। उन्होंने मुझसे बद्तमीजी करते हुए तहसील से बाहर निकालने के लिए ऑफिस में मौजूद लोगों से कहा था।

FIR against Sitapur MLA: नायब तहसीलदार के साथ हुई मारपीट

उप तहसील में हुई घटना के करीब आधे घंटे बाद ही नायब तहसीलदार के साथ विधायक और उनके समर्थकों ने मारपीट की थी। इस दौरान सीतापुर एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने विधायक व उनके समर्थकों से नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar beaten) को छुड़ाया था।

Naib Tehsildar lodged FIR on Sitapur MLA (Photo- Patrika)

इस मामले में नायब तहसीलदार का कहना था कि विधायक की बहन ने उन्हें प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने कहा। मैंने उनसे कहा कि मेरा रीडर यहां नहीं है, कल साइन कर दूंगा, लेकिन उक्त महिला ने तत्काल मुझे हस्ताक्षर करने कहा। इस पर मैंने कहा कि आपके कहने से मैं हस्ताक्षर नहीं करूंगा। मैंने उनसे कहा कि कल आ जाइएगा, मैं हस्ताक्षर कर दूंगा। मैंने उनसे कोई बद्तमीजी (Misbehave) नहीं की।

Updated on:
28 May 2026 01:06 pm
Published on:
28 May 2026 01:06 pm
Also Read
View All