अंबिकापुर

Video: चलती कार में हुआ धमाका तो स्टेयरिंग छोड़ कूद गया युवक, खाई में कार गिरी और जलकर हो गई स्वाहा

Fire in car: मैनपाट से लौटने के दौरान हुआ हादसा, अचानक तेज धमाके के साथ कार में लग गई आग
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2023, 8:44 PM IST
Fire in car
Set fire in car

अंबिकापुर. Fire in car: अंबिकापुर शहर का एक युवक कार से मंगलवार की शाम मैनपाट से लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में अचानक कार में धमाका हुआ। यह देख युवक ने कार से छलांग लगा दी। इधर बिना चालक की कार खाई में जा गिरी और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कार चंद मिनटों में ही जलकर स्वाहा हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने कार चालक को संजीवनी 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया। समय रहते यदि युवक कार से नहीं कूदता तो बड़ा हादसा हो सकता था।


अंबिकापुर के बिशुनपुर निवासी अजीत गुप्ता 35 वर्ष मंगलवार को मैनपाट घूमने गया था। शाम को वह अपनी ओमनी कार क्रमांक सीजी 04 आईएन- 7964 से घर लौट रहा था।

वह मैनपाट के चढ़ाई वाले रास्ते में ग्राम आमगांव के पास पहुंचा ही था कि अचानक कार में धुआं उठने लगा। यह देख वह कार से कूद गया। इसी बीच कार आगे बढ़ती हुई खाई में जा गिरी और उसमें तेज धमाके के साथ आग लग गई।

देखते ही देखते चंद मिनटों में कार जलकर स्वाहा हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना संजीवनी 108 को दी। फिर घायल युवक को मैनपाट के कमलेश्वरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान

Kabra Elephant: कबरा कान हाथी ने एक और महिला को मार डाला, दूसरी का कुचल दिया पैर, 18 लोगों की पहले ही ले चुका है जान

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता

Chhattisgarh Politics: पीएम नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे पर पूर्व डिप्टी CM ने कसा तंज, बोले- वे इवेंट मैनेजमेंट में एक्सपर्ट, आपत्तिजनक कमेंट्स भी किए