अंबिकापुर

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ तेज धमाका और लग गई आग, मच गया हड़कंप, आइसीयू के मरीजों को किया शिफ्ट, फिर…

आईसीयू कक्ष के बाहर बिजली के पैनल बोर्ड में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, मरीजों के परिजन की सूझबुझ से टला बड़ा हादसा
2 min read
Nurses
Nurses

अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार की रात आइसीयू वार्ड के लिए मुख्य गेट पर लगे बिजली के पैनल बोर्ड में अचानक शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से तेज धमाका हुआ। इससे चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राइवेट वार्ड व मेडिकल वार्ड भी मुख्य गेट से लगे हुए भर्ती मरीजों के परिजन के बीच आवाज सुनाई देने के बाद हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में प्राइवेट वार्ड में भर्ती राजपुर निवासी राजेश यादव किसी तरह मुख्य गेट पर लगे पैनल तक पहुंचे और धुएं के बीच ही बिजली के मुख्य पैनल को गिरा दिया। इससे बिजली बंद हो गई और वहीं रखे फायर शेफ्टी सिस्टम के माध्यम से आग पर काबू पाया जा सका लेकिन अस्पताल के अंदर वार्ड तक फैल चुके धुएं की वजह से लोगों को सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

आइसीयू के मुख्य पैनल में आग लगने की सूचना मिलने पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. एके दास, डॉ. व्हीके श्रीवास्तव व अन्य कर्मचारी भी पहुंच चुके थे। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई।

सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया था। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बची आग को बुझाया। पूरी तरह से आग पर नियंत्रण पाने में लगभग 1 घंटे से भी अधिक का समय लग गया।

आइसीयू के मरीजों को किया गया शिफ्ट
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने व धुआं भरने से वार्डों में हड़कंप मच गया था। जब आइसीयू के मुख्य पैनल में आग लगी तब मेडिकल वार्ड में 30 मरीज थे व आइसीयू में लगभग 25 मरीज भर्ती थे, जिन्हें अन्य वार्ड में शिफ्ट किया गया। इस दौरान थोड़ी अफरा-तफरी भी मच गई थी। मरीज के परिजन खुद ही अपने कंधे पर उन्हें लेकर वार्डों में शिफ्ट कर रहे थे।


समय पर पा लिया गया काबू
शार्ट सर्किट की वजह से आइसीयू वार्ड के मुख्य पैनल में आग लग गई थी। समय पर आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। सभी मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है।
डॉ. आरके दास, अस्पताल अधीक्षक

Updated on:
01 May 2019 09:55 pm
Published on:
01 May 2019 09:55 pm
Also Read
View All
MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या