अंबिकापुर

मिक्सर मशीन में फंसकर युवती की हो गई थी मौत, फ्लाई ऐश ईंट भट्ठा का संचालक गिरफ्तार

Young girl death case: मशीन की साफ-सफाई करने के दौरान अचानक चालू हो गई थी मशीन, गंभीर रूप से घायल युवती ने अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ दिया था दम, मृतका के पिता ने थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2024, 8:33 PM IST
मिक्सर मशीन में फंसकर युवती की हो गई थी मौत, फ्लाई ऐश ईंट भट्ठा का संचालक गिरफ्तार
Brick kiln owner arrested in girl workers died case

अंबिकापुर. Young girl death case: सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदना के कोट में फ्लाई ऐश ईंट भट्ठा के मिक्सर मशीन में 14 फरवरी को फंसकर एक युवती की मौत हो गई थी। युवती मशीन की साफ-सफाई कर रही थी, इसी दौरान अचानक मशीन चालू हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में जांच पश्चात पुलिस ने लापरवाही पर ईंट भट्ठा संचालक को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि सीतापुर में अप्रशिक्षित कारीगरों से बिना सुरक्षा के फ्लाई एश ब्रिक्स मशीन का संचालन किया जा रहा था।


सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम के कोट गुड़ीपारा निवासी अमृत राम सिदार ने 14 फरवरी को अपनी बेटी की मौत की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसकी पुत्री 19 वर्षीय रजमनिया सिदार गांव में ही स्थित गणेश सोनी के फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे में काम करती थी।

14 फरवरी की सुबह काम करते समय युवती फ्लाई ऐश मिक्स करने वाले मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर सीतापुर पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी।


लापरवाही की बात आई सामने
पुलिस जांच में पाया गया कि प्लांट के संचालक गणेश सोनी द्वारा अप्रशिक्षित कर्मचारियों से बिना सुरक्षा के काम कराया जा रहा था। उपेक्षापूर्ण कार्य से युवती की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गणेश सोनी को धारा 304 (ए) गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी