अंबिकापुर

Video: ठंड से ठिठुर रहे सरगुजा में घने कोहरे ने धीमी की वाहनों की रफ्तार, सुबह सडक़ों पर ऐसा रहा नजारा

Fog in Chhattisgarh: विजीबिलिटी कम होने से सुबह 8.30 बजे तक वाहन का लाइट जलाकर चलते रहे चालक, तापमान में भी आई गिरावट
less than 1 minute read
Video: ठंड से ठिठुर रहे सरगुजा में घने कोहरे ने धीमी की वाहनों की रफ्तार, सुबह सडक़ों पर ऐसा रहा नजारा
Fog

अंबिकापुर. शीतलहर की चपेट में सरगुजा आ गया है। ठंडी हवाओं से लोग सुबह से रात तक ठिठुर रहे हैं। दिनभर गर्म कपड़ों में खुद को ढंकने के अलावा वे अलाव का सहारा लेने को भी विवश हैं। इसी बीच गुरुवार की सुबह सरगुजा में घना कोहरा (Fog) छाया रहा। करीब ढाई घंटे बाद सूर्य की रोशनी आने के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटता चला गया।

इस दौरान सडक़ पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। धीमी रफ्तार में भारी व छोटे वाहन सडक़ पर दौड़ते रहे। विजीबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी।

सुबह 6 बजे विजीबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही, जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। इधर छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट (Mainpat) में सुबह पाला पड़ा। पाले के कारण पुआल व घास पर बर्फ की सफेद चादर जैसा नजारा देखा गया। (Fog in Chhattisgarh)

सरगुजा जिले की मौसम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- ambikapur weather

Updated on:
19 Dec 2019 09:03 pm
Published on:
19 Dec 2019 09:03 pm
Also Read
View All
Ambikapur Marriage Fraud: शादी के 3 दिन बाद सरगुजा की दुल्हन MP से फरार, कहा था- टॉयलेट जा रही हूं, लाने पहुंचे तो बोली- 50 हजार और दोगे तब जाऊंगी

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल