अंबिकापुर

Breaking News: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कराने से नाराज दोस्त ने ही कर दी 8वीं के छात्र की हत्या, चाकू लेकर 2 अन्य दोस्तों को भी खोजता रहा रातभर

Student murder case solved: हत्या के मामले में नाबालिग गिरफ्तार, मणिपुर चौकी क्षेत्र में शहर से लगे खेत में सुबह मिली थी 8वीं कक्षा के छात्र की लाश, आरोपी चाकू लेकर मृतक के दो अन्य दोस्तों को भी खोजता रहा रातभर
3 min read
• •
Updated: 28 Jan 2024, 8:13 PM IST
Student murder in breakup case
Student dead body found in field, police reached on the spot

अंबिकापुर. Student murder case solved: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे के किनारे एक घर के पीछे खेत में 8वीं कक्षा के छात्र की लाश रविवार की सुबह पड़ी मिली थी। छात्र की हत्या की गई थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ एडिशनल एसपी, सीएसपी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने कुछ घंटे के भीतर ही हत्या की सुलझाते हुए मृतक के नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कराने से नाराज नाबालिग आरोपी ने रस्सी से गला घोंटकर शनिवार की रात उसकी हत्या की थी। इसके बाद शव को कंधे पर लादकर फेंक दिया था।


अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे क्रमांक-130 पर स्थित बंजारी मोहल्ले में रविवार सुबह विनोद गुप्ता के घर के पीछे 8वीं कक्षा के छात्र का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची। लाश की शिनाख्त बंजारी निवासी आशीष लकड़ा पिता करमा लकड़ा उम्र (16) वर्ष के रूप में की गई।

शव पर चोट के निशान मिले थे। मौके पर एडिशनल एसपी पपुलेश कुमार, सीएसपी स्मृतिक राजनाला भी पहुंचे और पूछताछ की। शुरुआती जांच में पता चला कि आशीष लकड़ा अपने पिता करमा लकड़ा के साथ रह रहा था। लंबे समय से उसकी मां उन्हें छोडक़र चली गई थी और शहर के गुदरी बाजार के पास कहीं रहती है।

उसकी 2 बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। आशीष लकड़ा एक सप्ताह से घर नहीं गया था। वह अपनी मां से मिलने गया था। वहां से लौटकर वह शनिवार को बुआ के घर से स्कूल जाने निकला था।

शनिवार को वह स्कूल से लौटा, इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा था। रविवार की सुबह कुछ लोग जब पानी लेने के लिए खेत की ओर गए तब छात्र का शव वहां पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्र के रिश्तेदारों, परिचितों और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही थी।


शव पर चोट के थे निशान
फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर ने छात्र की हत्या की आशंका जताते हुए हत्या कहीं और कर शव यहां फेंके जाने की बात कही थी। शव औंधे मुंह पड़ा मिला था तथा दाईं आंख के पास चोट के निशान व कमर पर भी घसीटे जाने के निशान मिले थे।


ब्रेकअप कराने से था नाराज
पुलिस ने छात्र का शव मिलने के कुछ घंटे के भीतर ही मृतक के एक नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार किया। उसने छात्र के जैकेट में लगे टोपी की रस्सी से उसका गला दबाकर हत्या की बात स्वीकार की।

आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मृतक आशीष लकड़ा ने अपने अन्य 2 दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड से उसका ब्रेकअप करा दिया था। इस बात को लेकर वह उससे रंजिश रखता था। शनिवार की रात वह आशीष से मिला और दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद टोपी की रस्सी से उसका गला दबाकर मार डाला।


चाकू लेकर अन्य दोस्तों को भी खोजता रहा
छात्र आशीष की हत्या के बाद उसने शव को कंधे पर लादकर खेत में एक घर के पीछे फेंक दिया था। वह चाकू लेकर रातभर आशीष के 2 अन्य दोस्तों को भी खोजता रहा। उसकी मंशा उन दोनों की भी हत्या करने की थी, लेकिन वे नहीं मिल पाए। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल संपे्रेक्षण गृह भेज दिया है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत