अंबिकापुर

शहर में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने छापा मारकर पूर्व कांग्रेसी पार्षद समेत 8 जुआरियों को दबोचा

Gambling: रात्रि गश्त पर निकली पुलिस पेट्रोलिंग की टीम ने सतीपारा में जुए के फड़ पर दी दबिश, 50 हजार रुपए नकद व 8 मोबाइल जब्त
less than 1 minute read
gamblers.jpg

अंबिकापुर. Gambling: कोतवाली पुलिस ने शहर के सतीपारा में शुक्रवार की रात जुए के फड़ पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने पूर्व कांग्रेसी पार्षद समेत शहर के ही 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 50 हजार रुपए नकद व 8 मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुए एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


सरगुजा पुलिस द्वारा इन दिनों ऑपरेशन विश्वास के तहत नशाखोरी, जुआ, वारंटियों की धरपकड़ सहित अन्य कार्य किए जा रहे है। इसी कड़ी में 5 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि शहर के सतीपारा स्थित बेचन कॉलोनी के पास जुए की महफिल सजी है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो 8 जुआरी हार-जीत का दाव लगाते मिले। इसके बाद पुलिस ने सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए जुआरियों में पूर्व कांगे्रसी पार्षद दीपक सोनी उर्फ बबन भी शामिल है। सभी जुआरियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत् कार्रवाई की है।


ये हैं गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में अंबिकापुर निवासी संतोष अग्रवाल 47 वर्ष, गगन अग्रवाल 36 वर्ष, अशोक अग्रवाल 48 वर्ष, अब्दुल रहमान 52 वर्ष, मनोज अग्रवाल 43 वर्ष, विजय अग्रवाल 41 वर्ष, जितेन्द्र सोनकर 38 वर्ष एवं दीपक सोनी 42 वर्ष शामिल हैं।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में कोतवाली एसआई सुनीता भारद्वाज, प्रधान आरक्षक विजय रवि, अमित प्रताप सिंह, आरक्षक चंचलेश सोनवानी, रमन मंडल व उपेन्द्र सिंह सक्रिय रहे।

Updated on:
07 Apr 2024 09:07 am
Published on:
06 Apr 2024 07:03 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त

Ambikapur रेलवे स्टेशन में ट्रॉली बैग लेकर पहुंचा था युवक, RPF जवानों ने बुलाया तो भाग निकला, खोलकर देखा और पहुंच गए थाना

Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया

Fake ACB Officer: अंबिकापुर में 3 फर्जी ACB ऑफिसर अरेस्ट, आबकारी अधिकारी से कहा- तुरंत 1 लाख रुपए और 6 बोतल शराब दो, वरना…

Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर