अंबिकापुर

82 वर्षीय इस महिला डॉक्टर को मिला गांधी पुरस्कार, कर चुकी हैं 1 लाख से अधिक ऑपरेशन

Gandhi Award: सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने किया सम्मानित, गांधी के मूल्य एवं सिद्धांतों पर चलने वाले लोगों के लिए राजधानी (Chhattisgarh Capital) में अभिनंदन समारोह का किया गया था आयोजन, सबको मानती हैं एक समान, मानव सेवा (Human service) को देखते हुए दिया गया यह पुरस्कार
less than 1 minute read
Gandhi award
Doctor Beatrice got Gandhi award

अंबिकापुर. Gandhi Award: छत्तीसगढ़ में डॉ. सिस्टर बीट्रिस ऐसा नाम है जिन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान 1 लाख से अधिक ऑपरेशन कर जिंदगियां बचाई हैं। 82 वर्ष की उम्र में भी डॉ. बीट्रिस ऑपरेशन करती हैं।

उनके द्वारा की गई मानव सेवा को देखते हुए उन्हें गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजधानी रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया।


गांधी के मूल्य और सिद्धांतों पर चलने वाले लोगों के लिए रायपुर में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिन व्यक्तियों का सम्मान और अभिनंदन किया उसमें अंबिकापुर की डॉ. सिस्टर बीट्रिस भी शामिल हैं।

डॉक्टर बीट्रिस (Doctor Beatrice) अंबिकापुर के होली क्रॉस मिशन हॉस्पिटल (Holy Cross Hospital Ambikapur) में कार्यरत हैं। यह पुरस्कार उनके मानव सेवा को देखते हुए किया गया।


एक लाख से ज्यादा ऑपरेशन
गौरतलब है कि डॉ. सिस्टर बीट्रिस अपने जीवन काल में 1 लाख से ज्यादा मरीजों का ऑपरेशन कर चुकी हैं। वे सभी मानव को एक सा मानती हैं।


डॉ. बीट्रिस में ये गुण विद्यमान
डॉ. बीट्रिस सांप्रदायिक सौहार्द, अहिंसा, सेवा, बराबरी, सामाजिक सद्भाव इत्यादि के सभी गुण विद्यमान हैं। 82 वर्ष की डाक्टर बीट्रिस को दीन दुखियों की सेवा करने में उम्र आड़े नहीं आती है।

Published on:
21 Oct 2021 03:09 pm
Also Read
View All
Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Surguja News: छात्राएं रोती हुईं बोलीं- हॉस्टल की गार्ड हमसे धुलवाती है वर्दी, रात में करवाती है मालिश, देती है धमकी