अंबिकापुर

Gandhi stadium: दुधिया रौशनी से जगमगा उठा गांधी स्टेडियम, लगे फ्लड लाइट, अब यहां भी हो सकेंगीं रात्रिकालीन खेल प्रतियोगिता

Gandhi stadium: शहर के गांधी स्टेडियम में खिलाडिय़ों के लिए एक और सुविधा की हुई शुरुआत, हर दिन काफी संख्या में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी व शहरवासी वॉकिंग के लिए पहुंचते हैं यहां
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2024, 8:18 PM IST
Gandhi stadium

अंबिकापुर. Gandhi stadium: शहर के गांधी स्टेडियम (Gandhi stadium) में 4 फ्लड लाइट लग गई है। स्टेडियम दुधिया रोशनी से स्टेडियम जगमगा उठा है। इससे क्रिकेट व फुटबॉल के खिलाडिय़ों में हर्ष का माहौल है। लाइट की टेस्टिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है। अब यहां भी रात्रिकालीन खेल प्रतियोगिताएं हो सकेंगीं। इस सुविधा का विस्तार होने पर सरगुजा क्रिकेट संघ सहित अन्य खेल संघों ने प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का आभार जताया है, जिनके विधायक रहते स्टेडियम में सुविधा विस्तार के लिए 4 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली थी।


खेल संघों व खेलप्रेमियों की मांग पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने विधायक रहते गांधी स्टेडियम में सुविधाओं के विस्तार के लिए 4 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी थी। इस राशि से स्टेडियम में ग्रास सीटिंग, टेन्साइल रूफिंग, मेश फेंसिंग, फ्लड लाइट, बास्केटबॉल सिंथेटिक कोर्ट के अलावा कुर्सियां लगवाने का काम कराया जाना था।

नगर निगम को इसके निर्माण का जिम्मा दिया गया था। इन कार्यों का शिलान्यास अक्टूबर 2023 में जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने किया था।

हर टॉवर में 24 लाइट

स्टेडियम (Gandhi stadium) के चारों कोने में 4 फ्लड लाइट लगाई गई है। सभी फ्लड लाइट टावरों की ऊंचाई 25 मीटर है, तथा हर टॉवर में 500-500 वाट के 24-24 लाइट लगाए गए हैं। टेस्टिंग में सभी सही से काम कर रहे हैं तथा मैदान में पर्याप्त रौशनी जा रही है, ताकि खेल के दौरान खिलाडिय़ों को कोई परेशानी न हो।

सरगुजा की बेहतरी के लिए करता रहूंगा प्रयास

गांधी स्टेडियम (Gandhi stadium) में फ्लड लाइट लगने से उत्साहित शहरवासियों और खेलप्रेमियों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री का फोन कर आभार जताया। इस पर टीएस सिंहदेव ने कहा है कि वे विधायक हों या न हों, अम्बिकापुर और सरगुजा संभाग के बेहतरी के लिये हमेशा प्रयासरत् रहेंगे।

Updated on:
25 Jul 2024, 8:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी