अंबिकापुर

Ganesh Chaturthi 2025: आकर्षक पंडालों में जगह-जगह विराजे लंबोदर, भक्तिमय हुआ शहर का माहौल

Ganesh Chaturthi 2025: घरों से लेकर पंडालों में मंत्रोच्चारण के साथ विराजे विघ्नहर्ता, शहर से लेकर जिलेभर में 10 दिनों तक रहेगी गणेशोत्सव की धूम
2 min read
Ganesh Chaturthi 2025
Lord Ganesh in Pandal (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. गणेश चतुर्थी पर 10 दिवसीय गणपति महोत्सव (Ganesh Chaturthi 2025) का शुभारंभ बुधवार को आस्थामय वातावरण में उत्साह और उमंग के साथ हुआ। सुबह से ही घरों, मंदिरों व शहर के विभिन्न पंडालों में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देने लगी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर भगवान गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित किया। शाम को आरती करने के बाद प्रभु की आराधना कर सुख-समृद्धि का वरदान मांगा।

गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi 2025) को लेकर लोगों में खास उत्साह रहता है। लगभग 15 दिन पूर्व से ही शहर के जगह-जगह आकर्षक पंडाल निर्माण की तैयारी समिति द्वारा शुरु करा दी गई थी। बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर सजे-धजे आकर्षक पंडालों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लंबोदर की प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही शहर में गणेशोत्सव की धूम शुरु हो गई है।

Lord ganesh (Photo- Patrika)

ग्रामीण इलाकों में भी छोटे-बड़े पंडालों में विघ्नहर्ता की प्रतिमा (Ganesh Chaturthi 2025) स्थापित कर पूजा-अर्चना का दौर शुरु हो गया है। शहर के प्रमुख व्यवसायिक मार्गों में आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। साथ ही विद्युत झालरों से सजावट भी की गई है। बच्चों से लेकर बड़ों में भी विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना को लेकर उल्लास व भक्ति का वातावरण बना हुआ है।

शहर के जयस्तंभ चौक, सदर रोड, देवीगंज रोड, ब्रह्म रोड, चांदनी चौक मायापुर, चर्च रोड केदारपुर, दरीपारा, महाराजा गली व गांधीनगर में स्थापित प्रतिमाएं लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

Ganesh Chaturthi 2025: दस दिनों तक भक्तिमय रहेगा माहौल

गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi 2025) का उत्साह पूरे 10 दिनों तक चलेगा। जगह-जगह पूजा समिति द्वारा धार्मिक आयोजन किए गए हैं। भजन संध्या का आयोजन भी एक-दो दिन के भीतर शुरु हो जाएगा। कई चर्चित भजन मंडलियां व आर्केस्ट्रा गु्रप द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं पूरे दस दिनों तक शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय रहेगा।

Updated on:
27 Aug 2025 07:40 pm
Published on:
27 Aug 2025 07:40 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद