अंबिकापुर

गणेश चतुर्थी: आकर्षक पंडालों में जगह-जगह विराजे लंबोदर, हाथी पखना में हुई महाआरती

Ganesh Chaturthi: घरों से लेकर पंडालों में मंत्रोच्चारण के साथ विराजे विघ्नहर्ता, शहर से लेकर जिलेभर में 10 दिनों तक रहेगी गणेशोत्सव की धूम
3 min read
• •
Updated: 19 Sep 2023, 8:22 PM IST
Ganesh Chaturthi
Maha Arati in Hathi Pakhana Ganpati dham

अंबिकापुर. Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर 10 दिवसीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को आस्थामय वातावरण में उत्साह और उमंग के साथ हुआ। सुबह से ही घरों, मंदिरों व शहर के विभिन्न पंडालों में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देने लगी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर भगवान गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित किया। शाम को आरती करने के बाद प्रभु की आराधना कर सुख समृद्धि का वरदान मांगा। वहीं शहर के महामाया पहाड़ स्थित हाथीपखना में भी लंबोदर की मूर्ति की स्थापना की गई। शाम को यहां महाआरती का आयोजन किया गया।


गणेश उत्सव को लेकर लोगों में खास उत्साह रहता है। लगभग 15 दिन पूर्व से ही शहर के जगह-जगह आकर्षक पंडाल निर्माण की तैयारी समिति द्वारा शुरु करा दी गई थी। मंगलवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर सजे-धजे आकर्षक पंडालों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लंबोदर की प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही शहर में गणेशोत्सव की धूम शुरु हो गई है।

ग्रामीण इलाकों में भी छोटे-बड़े पंडालों में विघ्नहर्ता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना का दौर शुरु हो गया है। शहर के प्रमुख व्यवसायिक मार्गों में आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं, साथ ही विद्युत झालरों से सजावट भी की गई है। शहर के लगभग हर मोहल्ले में आकर्षक पंडाल तैयार कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है।

बच्चों से लेकर बड़ों में भी विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना को लेकर उल्लास व भक्ति का वातावरण बना हुआ है। शहर के जयस्तंभ चौक, सदर रोड, देवीगंज रोड, ब्रह्म रोड, चांदनी चौक मायापुर, चर्च रोड केदारपुर, दरीपारा, महाराजा गली, गांधीनगर स्थित गांधी चौक में स्थापित प्रतिमाएं लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

दस दिनों तक भक्तिमय रहेगा माहौल
गणेश उत्सव का उत्साह पूरे दस दिनों तक चलेगा। जगह-जगह पूजा समिति द्वारा धार्मिक आयोजन किए गए हैं। भजन संध्या का आयोजन भी एक-दो दिन के भीतर शुरु हो जाएगा। कई चर्चित भजन मंडलियां व आर्केस्ट्रा गु्रप द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं पूरे दस दिनों तक शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय रहेगा।


हाथी पखना गणपति धाम में हुई महाआरती
बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति द्वारा महामाया पहाड़ स्थित गणपति धाम हाथी पखना में भगवान गणेश के प्रतिमा की स्थापना एवं महाआरती का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा, बाजे गाजे के साथ बड़ी संख्या में लोग महाआरती में शामिल हुए और बिघ्नहर्ता, रिद्धि-सिद्धि के दाता, बुद्धि ज्ञान के कारक भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया।

गणपति स्थापना समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि पुराने समय से यह जगह प्रभु राम के वन गमन पथ का हिस्सा रहा है। इसी जगह पर प्रभु राम ने गणेश का आह्वान किया था, तब से ऑक्सीजन पार्क स्थित हाथी पखना गणपति धाम आस्था का केंद्र है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गोल्डी बिहाड़े, अखिलेश सोनी, अंबिकेश केशरी, मनीष सिंह, हरपाल भामरा, सुधीर सिंह, अभिषेक शर्मा, आलोक दुबे, निलेश सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, आलोक सिंह सुधाकर सिंह, शैलेश सिंह, रूपेश दुबे, राजेश अग्रवाल, विजय सोनी, राजेश सिंह, जन्मेजय मिश्रा,

विनोद हर्ष, विवेक दुबे, नरेंद्र सिंह टुटेजा, आकाश गुप्ता, संतोष दास, दितेश रॉय, रोचक गुप्ता, मंजूषा भगत, संध्या रवानी, मधु चौदाहा, शुभांगी बिहाडे, कल्पना मिश्रा, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, अंजनी दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को रेडियो कॉलर पहनाया, फिर जंगल में छोड़ा, 6वें दिन आया था पकड़ में

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को किया गया ट्रेंकुलाइज, गले में लगा डॉट, धीरे धीरे हो रहा बेहोश

Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur News: आधी रात सीतापुर और मैनपाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, की जनसभा, खनन प्रभावितों से करेंगे बात