अंबिकापुर

Gang Rape: 15 साल की लड़की के साथ 4 दिनों तक गैंगरेप, ब्वॉयफ्रेंड ने मिलने बुलाया फिर 2 दोस्तों संग किया रेप

Gang Rape: 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ चार दिनों तक गैंगरेप हुआ है। तीन दरिंदों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है…
2 min read
gang rape in cg

Gang Rape: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। दरिंदों ने चार दिनों तक सूनसान जगह में बारी बारी से रेप करते रहे। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है। इधर गैंगरेप की घटना से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है।

Gang Rape: मारपीट कर लड़की को धमकाया फिर…

नाबालिग लड़की से गैंगरेप की यह घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि लड़की को उसके प्रेमी ने मिलने बुलाया था। इस दौरान पहले से मौजूद दो और लड़कों ने लड़की के साथ जबरदस्ती की। मारपीट कर लड़की को धमकाया और बंधक बनाकर रेप किया। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। फिर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार दिनों तक बारी बारी से दुष्कर्म किया।

वारदात से डरी सहमी लड़की ने हिम्मत जुटाकर मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों दरिंदों को धर दबोचा। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। बदनामी के डर से लड़की चार दिन तक कुछ नहीं बोली और उसका रेप करते रहे।

परिजनों को बताई पूरी बात

पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की आरोपियों की धमकी से डर गई थी। जिसके बाद चलते वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। आखिरकार परिजनों ने जब उससे डर का कारण पूछा तो लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए वारदात की पूरी कहानी परिजनों को बताई जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में की। वहीं आरोपियों की पहचान होने के बाद तुरंत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Updated on:
27 Mar 2025 03:06 pm
Published on:
24 Mar 2025 05:42 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद