अंबिकापुर

14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार, संवेदनहीनता बरतने पर आईजी ने टीआई को कराया लाइन अटैच

Gangrape case: मंदिर से प्रवचन सुनकर पीडि़ता अपनी 12 वर्षीय सहेली के साथ लौट रही थी घर, 3 युवकों ने जबरदस्ती ले जाकर किया था बलात्कार, पुलिस द्वारा मामले में संवेदनहीन रवैय्या अपनाने की विधायक ने की थी शिकायत
2 min read
14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार, संवेदनहीनता बरतने पर आईजी ने टीआई को कराया लाइन अटैच
Demo pic

अंबिकापुर. 19 फरवरी की रात मंदिर से प्रवचन सुनकर अपनी सहेली के साथ लौट रही 14 वर्षीय किशोरी को रास्ते से 2 युवक बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए थे। सूनसान मकान में पहले से तीसरा साथी भी मौजूद था। इसके बाद तीनों ने रातभर किशोरी से बलात्कार (Gang rape) किया था। पीडि़ता की सहेली ने रात में ही उसके घरवालों को ये बात बताई थी।

परिजन द्वारा मामले की शिकायत बलरामपुर कोतवाली में की गई लेकिन पुलिस ने तत्काल कोई एक्शन नहीं लिया। वहीं दूसरे दिन पीडि़ता का एमएलसी कराकर घर छोड़ दिया। इसकी खबर जब विधायक वृहस्पति सिंह को लगी तो वे पुलिस पर संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाकर भडक़ गए।

उन्होंने बलरामपुर टीआई की शिकायत आईजी से भी की। इस मामले में पुलिस ने घटना के तीसरे दिन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आईजी के निर्देश पर बलरामपुर एसपी ने टीआई को लाइन अटैच कर दिया है।


गैंगरेप जैसे बेहद ही गंभीर मामले में संवदनहीन रवैय्या अपनाने के कारण सरगुजा रेंज के आईजी रतनलाल डांगी के निर्देश पर बलरामपुर एसपी टीआर कोशिमा ने बलरामपुर कोतवाली टीआई उमेश बघेल को लाइन अटैच कर दिया है। दरअसल 14 वर्षीय किशोरी से 19 फरवरी की रात 3 युवकों ने गैंगरेप किया था।

रात में ही पीडि़ता के परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने कोई हमदर्दी नहीं दिखाई। क्षेत्रीय विधायक वृहस्पति सिंह ने इस मामले में पुलिस की लेटलतीफ कार्रवाई की भत्र्सना की संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए आईजी से मामले की शिकायत की थी।

यही नहीं उन्होंने अपने वाहन से पीडि़ता को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था।


तीनों आरोपी गिरफ्तार
मामले में बलरामपुर पुलिस ने धारा तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 363, 366ए, 376(२) एन, 506, पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर एक आरोपी पिंटू ठाकुर को 20 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं बाद में कुलदीप व एक अन्य को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


ये था मामला
बलरामपुर जिले के ग्राम सरनाडीह स्थित शिवगढ़ी मंदिर में 19 फरवरी की रात प्रवचन कार्यक्रम चल रहा था। प्रवचन में 14 साल की किशोरी अपनी सहेली के साथ गई थी। रात में यहां से लौटते समय बाइक सवार दो युवकों ने बालिकाओं का रास्ता रोक लिया व छेड़छाड़ करने लगे।

इस दौरान सहेली हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों को दांत काट कर वहां से भाग गई, लेकिन 14 वर्षीय किशोरी को आरोपी अपने साथ जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर ग्राम हेगवार में पहाड़ पर स्थित एक सूने मकान में ले गए। यहां आरोपियों का एक साथी पहले से मौजूद था।

तीनों आरोपी पूरी रात उसके साथ बलात्कार करते रहे, इधर सहेली ने गांव में आकर बालिका के परिजन को घटना की सूचना दी। आरोप के अनुसार रात में ही परिजन ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। इधर भोर में लगभग 4 बजे आरोपी पीडि़ता को छोडक़र फरार हो गए थे।

संवेदनहीनता बरतने पर किया गया लाइन अटैच
किशोरी से गैंगरेप मामले में कोतवाली पुलिस पर संवेदनहीनता बरतने की शिकायत विधायक द्वारा की गई थी। इस मामले की जांच के निर्देश मैंने बलरामपुर एसपी को दिया था। आरोप सही पाए जाने पर टीआई को लाइन अटैच किया गया है।
रतनलाल डांगी, आईजी सरगुजा

Published on:
23 Feb 2020 02:38 pm
Also Read
View All
Budhapahad Road: नक्सलियों का प्रशिक्षण केंद्र रहे बूढ़ापहाड़ तक बनेगी सडक़! छत्तीसगढ़ सरकार से NOC मांगने पहुंचे झारखंड के वित्तमंत्री

Bus Crushed Policemen: बस से कुचलकर बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत, अंबिकापुर के लुचकी घाट पर हादसा, पत्नी ने लगाया था फोन

Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई